ट्रेंडिंग
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने मंगलवार को साल 2025 के लिए दुनिया के सबसे अधिक और सबसे कम रहने योग्य शहरों की नई सूची जारी की. इस रिपोर्ट में पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची को दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों में शुमार किया गया है, जो उसके शहरी हालात पर गंभीर सवाल उठाता है.
पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची को लेकर भले ही वहां की सरकार बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) की ताजा रिपोर्ट ने इसकी सच्चाई उजागर कर दी है. EIU ने मंगलवार को 2025 के सबसे ज्यादा और सबसे कम रहने योग्य शहरों की सूची जारी की, जिसमें कराची को दुनिया के सबसे कम रहने लायक शहरों में चौथा स्थान दिया गया है.
173 शहरों का रिपोर्ट
EIU ने अपनी वार्षिक "ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स" रिपोर्ट में दुनिया के 173 शहरों को विभिन्न मानकों पर रैंक किया. यह मूल्यांकन स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, राजनीतिक स्थिरता, बुनियादी ढांचा और पर्यावरण जैसे पांच प्रमुख पैमानों पर आधारित था.
कराची के हालात बदतर
कराची, जिसे पाकिस्तान की व्यापारिक और वित्तीय राजधानी माना जाता है, इस रिपोर्ट में चौथे सबसे खराब शहर के रूप में सामने आया. इससे पहले भी यह शहर अपनी अव्यवस्थित यातायात, प्रदूषण, अपराध और राजनीतिक अस्थिरता के कारण अक्सर आलोचना का शिकार रहा है.
सबसे खराब शहरों की सूची
दमिश्क (सीरिया)
त्रिपोली (लीबिया)
ढाका (बांग्लादेश)
कराची (पाकिस्तान)
अल्जीयर्स (अल्जीरिया)
भारत इस लिस्ट से बाहर
भारत के किसी भी शहर को इस सूची में सबसे खराब या सबसे बेहतरीन रैंक में नहीं रखा गया है, लेकिन भारतीय शहरों की स्थिति कराची और ढाका जैसे पड़ोसी शहरों से कहीं बेहतर रही. भारत के कई शहरों ने स्थिरता, बुनियादी ढांचे और शिक्षा के क्षेत्र में औसत से ऊपर प्रदर्शन किया है, हालांकि ट्रैफिक, प्रदूषण और शहरी योजनाओं में अभी भी सुधार की आवश्यकता है.
दुनिया के सबसे अच्छे शहर
इस सूची में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन ने पहला स्थान प्राप्त किया है. इसे शानदार बुनियादी ढांचे, स्थिर प्रशासन, स्वच्छ पर्यावरण और उच्च शिक्षा स्तर के कारण परफेक्ट स्कोर मिला.
शीर्ष 10 रहने योग्य शहर
कोपेनहेगन, डेनमार्क
वियना, ऑस्ट्रिया
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
जिनेवा, स्विट्जरलैंड
सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
ओसाका, जापान
ऑकलैंड, न्यूज़ीलैंड
एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया
वैंकूवर, कनाडा
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.