ट्रेंडिंग
The Kitchen Master शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जज काफी गुस्से में दिख रही हैं.
डीएनए हिंदी: कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ की तरह ही इस समय पाकिस्तान में एक द किचन मास्टर शो जारी है. इस शो कुकिंग में बेस्ट खाना बनाने वाले लोगों की प्रतियोगिता के लिए ऑडिशंस जारी है. इस बीच शो में एक ऐसी महिला आई, जो कि दुकान में बनी बिरयानी खरीद कर ले आईं थी. इसके उन्होंने शो के जजों ने काफी खरी खोटी सुनाई और शो के बाहर निकाल दिया.
दरअसल, पाकिस्तान चैनल एक्सप्रेस टीवी पर प्रसारित होने वाले कुकिंग शो द किचन मास्टर में एक लड़की पहुंची तो उसने बताया कि वह शो में बिरयानी लेकर आई है. जज राबिया अनम को इस दौरान लगता है कि वह ऐसे ही पैक कर के घर से लेकर आई हैं इसके चलते उन्होंने लड़की को प्रजेंट करने के लिए प्लेट ऑफर की. इस पर लड़की ने इसके बाद सभी को चौंका दिया है.
Pakistan's MasterChef is a Masterpiece pic.twitter.com/4tgyGiupn6
— Rajabets India🇮🇳👑 (@smileandraja) February 26, 2023
VIP नंबर की गाड़ी में चुरा लिए गमले, G20 सम्मेलन के लिए लाए गए थे फूल, वीडियो वायरल
लड़की ने बताया कि वह यह बिरियानी एक दुकान से लेकर आई है. उसने बताया कि उसे लगा था कि खाना लेकर आना है. इसलिए वह अपने इलाके की सबसे अच्छी जगह से बिरियनी लेकर आई है. लड़की के इस खुलासे पर शो के सभी जज अचानक भड़क गए उन्होंने लड़की को काफी खरी खोटी सुना दी.
लड़की का खुलासा सुनकर शो के जजों ने कहा, "आपने खुद नहीं बनाई ये बिरियानी, तो हम आपको क्या जज करें." लड़की ने कहा है कि वह भी ऐसी बिरियानी बना सकती है. इसे सुन जज रबिया अनम गुस्से से तमतमा गईं. जज ने कहा, "तुम्हें क्या लगता है कि हम यहां तुम्हारी दावत खाने बैठे हैं."
इस दौरान ही लड़की के शो में आने पर जज राबिया ने शो के क्रू मेंबर्स को भी बड़ी फटकार लगाई है. उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट के अंदर आने से पहले क्रू उन्हें क्रॉस चेक क्यों नहीं करता है. जज ने तुरंत महिला को शो छोड़ के जाने को कहा लेकिन लड़की ने उनकी एक न सुनी और उल्टा बहस करने लगी.
मिड डे मील के खाने में निकले कीड़े, प्रिसिंपल बोला - कीड़े में विटामिन होता है चुपचाप खा लो
लड़की ने कहा कि वह शो छोड़कर नहीं जाएगी. जज राबिया ने लड़की को सुझाव दिया कि वह चाहे इंटरनेट से ही कुछ बनाए लेकिन कुछ अपना बनाकर लाए. इस पर लड़की ने कहा कि वह वापस नहीं जाएगी क्योंकि उसने अपनी बारी आने के लिए लंबा इंतजार किया है. इस पर जज राबिया काफी गुस्सा हो गईं और खुद ही अपनी कुर्सी से उठकर सेट से बाहर चली गईं. अब यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.