Advertisement

Pakistani Girl Dance Viral: भारतीय गाने पर पाकिस्तानी लड़की का जबरदस्त डांस, काली ड्रेस पहन लूट ली शादी की महफिल

Pakistani girl wedding dance viral video: यूट्यूब पर वायरल हो रहा ये वीडियो किसी शादी के फंक्शन का है, जिसमें लड़की की खूबसूरती और डांस दोनों कमाल है.

Pakistani Girl Dance Viral: भारतीय गाने पर पाकिस्तानी लड़की का जबरदस्त डांस, काली ड्रेस पहन लूट ली शादी की महफिल

Pakistan Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Pakistan Viral Video- शादी समारोह में आप कुछ भी करते हैं तो निश्चित तौर पर उसके ऊपर सभी की नजर रहती है. इसी कारण अब शादियों में दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच डांस कॉम्पिटीशन जैसी परफॉर्मेंस देने का चलन भी बढ़ गया है, जिसके लिए दोनों ही पक्ष के लोग कई दिन क्या महीने पहले ही प्रैक्टिस शुरू कर देते हैं. ऐसे में एक-आध परफॉर्मेंस ऐसी देखने को मिल जाती है, जिसे देखकर लोग कह उठते हैं, 'भाई वाह, बहुत खूब.' ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तान की एक शादी से निकलकर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. यूट्यूब पर शेयर इस वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की ने हिंदी फिल्म के गाने 'मुझे प्यार है तुमसे' पर ऐसे ठुमके लगाए हैं कि देखने वाले जमकर तारीफ किए बिना नहीं रह पाए हैं.

जमकर देखा जा रहा है वीडियो

पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल @GondalPakistani पर 59 सेंकेंड का यह वीडियो 15 फरवरी को अपलोड किया गया था. तब से इसे अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो में काले गाउन जैसा लिबास पहनी लड़की डांस कर रही है, जो किसी फिल्मी हीरोइन जैसी खूबसूरत दिख रही है. गाने पर उसे स्टेप्स बेहद किलर हैं और गाने के बोल से पूरी तरह मेल खा रहे हैं. डांस करते हुए दिख रही उसकी एनर्जी किसी को भी मदहोश कर सकती है. इसी कारण उसके आसपास बैठकर डांस देख रहे लोग जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

लोग बोले- पाक फिल्म निर्माताओं कर लो हायर

इस वीडियो को देखने के बाद लोग उस पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, पाकिस्तानी फिल्ममेकर्स को इस गाने के कोरियोग्राफर को हायर कर लेना चाहिए. इसके मूव्स गाने को पूरी तरह जस्टिफाई कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये बेहद शानदार डांसर है. कई अन्य लोगों ने भी इस पर कमेंट किए हुए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement