Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Optical Illusion: चूहे-बिल्ली के बीच कहां छिपा है महिला का चेहरा? 5 सेकंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे Genius

अगर 5 सेकंड के अंदर आपने महिला को ढूंढ निकाला तो समझ जाइएगा कि आपकी आंखें और दिमाग दोनों बहुत तेज हैं.

Optical Illusion: चूहे-बिल्ली के बीच कहां छिपा है महिला का चेहरा? 5 सेकंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे Genius
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लंबे समय से इंटरनेट पर रहस्यों से भरी कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें कहा जाता है. ऐसी तस्वारों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं लेकिन लाख कोशिश के बाद भी लोग उन्हें ढूंढ नहीं पाते हैं. ऐसा भी नहीं है कि हर कोई हार मान लेता है. कुछ लोग नजर के इतने तेज होते हैं कि पहली ही बार में तस्वीर में छिपे राज को ढूंढ निकालते हैं. सबसे अहम बात यह है कि लोगों को ऐसी उलझी हुई तस्वीरों को देखकर सही जवाब पता लगाने में मजा आता है.

आज फिर हम आपके लिए ऐसी ही एक तस्वीर लेकर आए हैं. तस्वीर में आपको एक बिल्ली चूहे का शिकार करती नजर आएगी. हालांकि, आपको तस्वीर में से एक महिला को ढूंढकर निकालना है. महिला बिल्ली और चूहे के आसपास ही है उसे ढूंढने के लिए आपको बस थोड़ा ध्यान लगाने की जरूरत है. इसके बाद ही आप उसे ढूंढ पाएंगे. हालांकि, ऐसा करने के लिए आज आपके पास 5 सेकंड का समय है. अगर 5 सेकंड के अंदर आपने महिला को ढूंढ निकाला तो समझ जाइएगा कि आपकी आंखें और दिमाग दोनों बहुत तेज हैं. तस्वीर देखते ही आपका टाइम शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- बड़े काम की चीज है आंखों के ऊपर की ये Eyebrows, लुक के साथ आपकी नजरों का भी रखती हैं खयाल

यहां देखें तस्वीर-

सोशल मीडिया

चलिए-चलिए समय निकल रहा है. फोटो से महिला को ढूंढकर निकालने के लिए आपके पास केवल 05 सेकंड का ही समय है. 1...2...3...4..और 5. टाइम्स अप. क्या आप तस्वीर में छिपी महिला को ढूंढ पाए?

अगर नहीं तो नीचे जवाब आपको इंतजार कर रहा है.

यहां देखें जवाब-

Optical Illusion

यह भी पढ़ें: OMG! महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, दोनों के बाप अलग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement