Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Optical Illusion: आज की फोटो में छिपी हैं दो बिल्लियां, 10 सेकंड में ढूंढने का चैलेंज

अगर आप अपनी नजरों का टेस्ट करना चाहते हैं तो यह तस्वीर आपके लिए एक दम बेस्ट है. फोटो में से आपको दो बिल्लियों को ढूंढकर निकालना है.

Optical Illusion: आज की फोटो में छिपी हैं दो बिल्लियां, 10 सेकंड में ढूंढने का चैलेंज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. लोग भी इन तस्वीरों में खास रूची दिखा रहे हैं. वायरल हो रहीं तस्वीरों में एक पहेली छिपी होती है जिसका जवाब ढूंडने में अच्छे-अच्छों की दिमागी कसरत हो जाती है. ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. 

वायरल हो रही इस फोटो में आपको एक महिला, पुरुष और दो बच्चे नजर आएंगे. इसके अलावा वहीं कहीं दो बिल्लियां भी बैठी हुई हैं. हालांकि, फोटो में इन बिल्लियों को देख पाना आसान काम नहीं है. केवल तेज नजर वाले लोग ही तस्वीर में से बिल्लियों को ढूंढ पाएंगे. 

यह भी पढ़ें- Video: छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री का शराब और खराब सड़कों पर बेतुका बयान, बोले-दारू मेल कराती है, अच्छी सड़क पर हादसे होते हैं

वहीं, अगर आप अपनी नजरों का टेस्ट करना चाहते हैं तो यह तस्वीर आपके लिए एक दम बेस्ट है. फोटो में से आपको दो बिल्लियों को ढूंढकर निकालना है. इसके लिए आपके पास 10 सेकंड का समय है. यानी अगर 10 सेकंड के अंदर-अंदर आप फोटो में छिपी दोनों बिल्लियों को ढूंढ पाए तो हम भी मान जाएंगे कि वाकई आपकी नजर बाज जिनती तेज है.

यहां देखें तस्वीर- 

Optical Illusion

क्या आप बिल्लियों को ढूंढ पाए? अगर नहीं तो चलिए 2-3 सेकंड और ले लीजिए और एक बार फिर से कोशिश कीजिए. क्या पता इस बार आप सही जवाब तक पहुंच जाएं.

यह भी पढ़ें- Temjen Imna ने शेयर की खाने की फोटो, लोगों ने पूछा- इतने में हो पाएगा? जवाब देख खूब ठहाके लगाएंगे आप

वहीं, अगर काफी समय बीत जाने के बाद भी आप बिल्लियों को नहीं ढूंढ पाए तो चलिए हम मिलकर इस रहस्य से पर्दा उठाते हैं. 

यहां देखें जवाब-

ऑप्टिकल इल्यूजन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement