Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Optical Illusion: आधा पुल दिख रहा है ? बड़े-बड़े भी नहीं सुलझा पाए यह गुत्थी, आप लेंगे चैलेंज ?

यह पुल नॉर्वे में है और इसकी तस्वीर देखकर हर कोई हैरान है. इसका नाम Storseisundet Bride है.

Optical Illusion: आधा पुल दिख रहा है ? बड़े-बड़े भी नहीं सुलझा पाए यह गुत्थी, आप लेंगे चैलेंज ?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूं तो हम जो भी देखते हैं तुरंत उसे वैसा ही मान लेते हैं लेकिन कई चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें नोटिस करने के लिए थोड़ा दिमाग भी खर्च करना पड़ता है. हम पहली बार में नहीं समझ पाते कि जो दिख रहा है वह असल में क्या है. अब जैसे इस तस्वीर को लीजिए. इसमें आपको एक पुल दिखाई दे रहा है. आप कहेंगे कि यह पुल तो आधा है. आप ही क्या बहुत सी जनता ऐसी है जिसे यह तस्वीर ऐसी ही दिख रही है. पुल आधा ही दिख रहा है लेकिन इस तस्वीर में एक पेंच है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रिपोर्टर ने पूछा टॉयलेट का मतलब, छात्र का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

यह पुल नॉर्वे में है और इसकी तस्वीर देखकर हर कोई हैरान है. इसका नाम Storseisundet Bride है. दूर से देखने में लगता है कि सड़क आसमान पर जाकर खत्म हो रही है लेकिन ऐसा है नहीं. यह पुल पूरा है और जमीन पर उतरता है. इसका डिजाइन ऐसा है कि देखने वाले कनफ्यूज हो जाती हैं. दरअसल यह बेहद ऊंचा है इस वजह से दूसरी तरफ का नहीं दिखता और जो कोई देखता है वह यही सोचकर हैरत में पड़ जाता है कि यह पुल आखिर ले जाता कहां है.

Optical illusion

अगर आप ध्यान से देखेंगे तो इस तस्वीर के राइट साइड वही रेलिंग दिखाई देती है इसका मतलब है कि पुल नीचे की तरफ उतरता है. बता दें कि इस पुल की ऊंचाई 75 फुट है. इसका डिजाइन जरा हटके है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: अखिलेश यादव ने पूछा-पहचाना कौन हूं मैं ? बच्चा बोला - हां, राहुल गांधी

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement