Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Optical Illusion: रंग-बिरंगे पत्तों के बीच छिपा है एक मेंढक, 5 सेकंड में ढूंढकर दिखाइए

मेंढक को ढूंढने के लिए आपको अपने दिमाग के घोड़े तेजी से दौड़ाने पड़ेंगे. इसके बाद ही आप उसे खोज पाएंगे.

Optical Illusion: रंग-बिरंगे पत्तों के बीच छिपा है एक मेंढक, 5 सेकंड में ढूंढकर दिखाइए
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों इंटरनेट पर रहस्यों से भरी कई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें कहा जाता है. ऐसी तस्वारों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं लेकिन लाख कोशिश के बाद भी लोग उन्हें ढूंढ नहीं पाते हैं. ऐसा भी नहीं है कि हर कोई हार मान लेता है. कुछ लोग नजर के इतने तेज होते हैं कि पहली ही बार में तस्वीर में छिपे राज को ढूंढ निकालते हैं. सबसे अहम बात यह है कि लोगों को ऐसी उलझी हुई तस्वीरों को देखकर सही जवाब पता लगाने में मजा आता है. 

आज फिर हम आपके लिए ऐसी ही एक तस्वीर लेकर आए हैं. इस तस्वीर में आपको रंग-बिरंगे कुछ पत्ते दिखाई देंगे. इन पत्तों के बीच से आपको एक मेंढक ढूंढकर निकालना है. हालांकि, ऐसा करने के लिए आपके पास केवल 5 सेकंड का ही समय होगा. अगर 5 सेकंड के अंदर आपने पत्तों के पास से मेंढक को ढूंढ निकाला तो समझ जाइएगा कि आपकी आंखें और दिमाग दोनों बहुत तेज हैं.

यह भी पढ़ें- Knowledge News: देश में जिस रस्सी से दी जाती है फांसी, क्या आपको पता है उसका नाम?

बता दें कि इस तरह की तस्वीरों से आपकी आंखों का टेस्ट तो होता ही है, साथ ही दिमाग की अच्छी-खासी कसरत भी हो जाती है. हम एक तस्वीर को कैसे देखते हैं, यह हमारे मस्तिष्क और व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बहुत कुछ बताता है और यही उन्हें वास्तव में दिलचस्प बनाता है. 

यहां देखें तस्वीर-

सोशल मीडिया

मेंढक को ढूंढने के लिए आपको अपने दिमाग के घोड़े तेजी से दौड़ाने पड़ेंगे. इसके बाद ही आप उसे खोज पाएंगे. तस्वीर में बड़ी ही चालाकी से मेंढक को छिपाया गया है. हालांकि, अगर आप ध्यान केंद्रित करके गौर से देखेंगे तो आपको वो सामने ही नजर आ जाऐगा.

यह भी पढ़ें- मास्क पहने-पहने चरणामृत पी गए CM Gehlot, लोग बोले- फिल्टर हो गए सारे कीटाणु

यहीं मिलेगा जवाब
अगर कोशिश करने के बाद भी आप इस पहेली को सुलझा नहीं पाए हैं तो घबराइए नहीं. इसका जवाब भी आपको यहीं मिलेगा. 

यहां देखें जवाब-

Optical Illusion

यह भी पढ़ें: Video: गा गाकर नमकीन बेच रहे हैं भोपाली अंकल, ये नहीं देखा तो क्या देखा... 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement