Advertisement

Optical Illusion: 20 सेकेंड में ढूंढकर दिखाएं भंवरा...99% लोग नहीं दे पाए जवाब

इस फोटो में बहुत सारे पीले फूल हैं जिनके बीच में पीले रंग का ही एक भंवरा छुपा हुआ है तो इसलिए इसे ढूंढ़ पाना थोड़ा मुश्किल है.

Optical Illusion: 20 सेकेंड में ढूंढकर दिखाएं भंवरा...99% लोग नहीं दे पाए जवाब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी दिमागी कसरत के लिए सबसे बेहतरीन तरीका हैं. ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इन तस्वीरों में कुछ ऐसा छिपा रहता है जिसे खोजने के लिए आपको अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ जाती है लेकिन ये आपके दिमाग को एक्टिव करने में खूब मदद करती हैं. कई लोग इन्हें चुटकियों में सुलझा लेते हैं तो कुछ में ऐसी पहेलियां होती हैं कि कई हिंट के बाद कहीं जाकर सही जवाब मिलता है. 

अब आज के इस वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको इस तस्वीर में छुपे एक भंवरे को ढूंढ कर निकालना है. इस तस्वीर में कई सूरजमुखी के फूल हैं इन सभी फूलों में से किसी एक फूल पर एक भंवरा मंडरा रहा है. आपको इस तस्वीर में छुपे भंवरे को ढूंढ़ना है. इसे ढूंढ़ने के लिए आपके पास सिर्फ 20 सेकेंड का टाइम है अगर आप इस भंवरे को अपनी तेज नजरों से 20 सेकेंड में ढूंढ़ लेते हैं तो आप ये चैलेंज जीत जाएंगे. इंतजार किस बात का...अपने दिमाग और आंखों के टेस्ट के लिए तैयार हो जाएं और बाज की नजर रखते हैं तो जल्दी से इस फोटो में से छुपे भंवरे को ढूंढ़ निकालें. 

यह भी पढ़ें: Viral: लिफ्ट को समझ लिया पार्किंग, गाड़ी समेत 35 फीट गहरे शाफ्ट में गिरी महिला

इस फोटो में बहुत सारे पीले फूल हैं जिनके बीच में पीले रंग का ही एक भंवरा छुपा हुआ है तो इसलिए इसे ढूंढ़ पाना मुश्किल है. अगर आप की नजरें अभी भी इस भंवरे को ढूंढ़ रही हैं लेकिन भंवरा दिख नहीं रहा है तो आपका काम हम आसान कर देते हैं. यहां हम भंवरे के ऊपक लाल गोला लगाकर फोटो को शेयर कर रहे हैं जिसमें भंवरे को आसानी से देखा जा सकता है.

optical illusion

 

यह भी पढ़ें: Uber कैब ने लगाया चूना, 6 किलोमीटर की राइड और बिल आया 32 लाख

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement