Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Operation Sindoor ने मचाया तहलका, भारतीय सेना ने निकाली पाकिस्तान की हवा, इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया है. भारत ने इसे Operation Sindoor का नाम दिया. इस हमले से पाकिस्तान की नींद उड़ गई है और तमाम memes भी वायरल हो रहे हैं.

Latest News
Operation Sindoor ने मचाया तहलका, भारतीय सेना ने निकाली पाकिस्तान की हवा, इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

Operation Sindoor memes

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय सेना ने आखिरकार पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) का बदला ले लिया है. सेना ने 6 मई की देर रात ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाकर पाकिस्तानियों की नीद उड़ा दी है. मंगलवार देर रात को पाकिस्तान में घुसकर करीब 25 मिनट तक ताबाही मचाई और कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. तबाही के ये 25 मिनट पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा. इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. यही नहीं तमाम मीम्स (Pakistani Memes) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर उन पर गोलियां चलाई थीं. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा था. भारतीय जनता लगातार सरकार से बदला लेने की बात कह रही थी. मंगलवार की देर रात पाकिस्तान पर अटैक कर भारत ने याद दिला दिया है कि उसे कमजोर समझने की गलती ना करें. इस ऑपरेशन से भारतीयों में इस कदर खुशी है कि पाकिस्तान को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

यहां देखें कुछ मजेदार ट्वीट:

सिंगर अदनान सामी ने भी ऐसा ट्वीट किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि भारतीय सेना को पाकिस्तान पर फिर से एक और स्ट्राइक करनी चाहिए. 

memes

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत की सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त रूप से पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर मिसाइल हमले किए हैं. इससे पाकिस्तान के लोगों को मिर्ची लगी है. हालांकि भारत में तो खुशी की लहर है. 

ये भी पढ़ें: भारत ने कई बार दिखाई पाकिस्तान को औकात, ये 10 फिल्में हैं सबूत

 memes

पहलगाम में आतंकवादियों के हमले के बाद से हर भारतीय के दिल में बदले की आग सुलग रही थी. हर कोई सरकार से पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग कर रहा था. वहीं कहा गया था कि 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल होगी. हालांकि सरकार का प्लान तो कुछ और ही था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement