Advertisement

इस बंदे ने एक-दो नहीं 53 बार कर डाली शादी, वजह सुनकर घूम जाएगा सिर

फिलहाल अबू अब्दुल्ला की एक बीवी है और इसके बाद वो कोई शादी नहीं करना चाहते हैं.

इस बंदे ने एक-दो नहीं 53 बार कर डाली शादी, वजह सुनकर घूम जाएगा सिर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिन्दू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन बताया जाता है. कहा जाता है कि एक बार शादी करने के बाद दो लोग 7 जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं.  हालांकि, दुनिया के कई देशों में बहु विवाह की प्रथा भी रही है. वहीं, भारत में भी लोग रिश्ते में आई परेशानियों के चलते कई बार एक से ज्यादा शादियां करते हैं. आपने अपने आसपास कई ऐसे लोगों को देखा भी होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक-दो या चार-पांच नहीं, बल्कि 53 बार शादी की है. 

सऊदी अरब के रहने वाले इस इस शख्स का नाम अबू अब्दुल्ला है. अबू ने 43 सालों में 53 बार शादी करने का 'रिकॉर्ड' बनाया है. यह सुनकर आप बेशक चौंक गए होंगे लेकिन अबू के लिए ऐसा करना कोई बड़ी बात नहीं रही. इतनी शादियां करने के पीछे की वजह बताते हुए अबू कहते हैं कि उन्हें व्यक्तिगत सुख नहीं केवल सुकून चाहिए था और इसी की तलाश में वे शादी करते गए.

यह भी पढ़ें- खराब सड़कों की हो रही थी लाइव रिपोर्टिंग, कैमरे के सामने ही पलट गया ई-रिक्शा, देखें वीडियो 

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू ने अपनी पहली शादी 20 साल की उम्र में की. अबू ने बताया, 'मेरी पहली पत्नी मुझसे 6 साल बड़ी थी. उस समय मैंने एक से ज्यादा शादियां करने के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा था. कुछ समय तक हमारे बीच सबकुछ ठीक चला लेकिन फिर रिश्ते में समस्याएं आईं तो मैंने दूसरी शादी कर ली. अब जब मेरी पहली और दूसरी पत्नी के बीच आपस में विवाद हुआ तो मैंने तीसरी और चौथी बार शादी करने का फैसला किया. बाद में मैंने अपनी पहली दो पत्नियों को तलाक दे दिया.'

आगे बात करते हुए उन्होंने बताया, 'मैंने खुशी या केवल संबंध बनाने के लिए शादी नहीं की, मैं तो जीवन में केवल संतुलन और दिमागी शांति चाहता था. इसी की तलाश में समय के साथ-साथ शादियां करता गया. मेरी सबसे छोटी शादी केवल एक रात चली. मेरी ज्यादातर पत्नियां सऊदी महिलाएं थी साथ ही बिजनेस ट्रिप के दौरान मैंने कुछ विदेशी महिलाओं से भी शादी की. बिना शादी के गलत हरकतों में फंस जाने के डर से मैं उनसे विवाह कर लेते थे.'

यह भी पढ़ें- OMG! मां ने छीना मोबाइल तो 15 साल के बच्चे ने मचा दी तबाही, देखें वीडियो

फिलहाल अबू अब्दुल्ला की एक बीवी है और इसके बाद वो कोई शादी नहीं करना चाहते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement