Advertisement

Physics Wallah के कोचिंग सेंटर में चला अश्लील वीडियो! हूटिंग करते नजर आए छात्र

फिजिक्स वाला ने बीते कुछ ही समय में काफी तेजी से नाम कमाया है. हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स अब कोचिंग सेंटर की जमकर आलोचना कर रहे हैं

Physics Wallah के कोचिंग सेंटर में चला अश्लील वीडियो! हूटिंग करते नजर आए छात्र
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर Physics Wallah की कोचिंग का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. वायरल वीडियो में छात्र कोचिंग के दौरान अश्लील वीडियो देखते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, छात्रों को गाने पर थिरकते और हूटिंग करते हुए भी देखा जा रहा है. 

वीडियो की शुरुआत में आप कोचिंग सेंटर की दीवार पर एक प्रोजेक्टर लगा हुआ देखेंगे. इस प्रोजेक्टर पर फिजिक्स से जुड़े सवाल नहीं, बल्कि एक अश्लील वीडियो चलाया गया है. वहीं, आसपास कुछ छात्र वीडियो को देख हूटिंग करते और गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इन सभी लड़कों ने एक कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी हुई है जिसपर 'Physics Wallah' का लोगो बना हुआ है.  

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Bra से लेकर Mobile तक हर रोज इस्तेमाल होने वाली इन चीजों की फुल फॉर्म जानते हैं आप?

वीडियो देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग अंदाज में इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. किसी का कहना है कि कोचिंग सेंटर ने जितनी जल्दी नाम कमाया, वह सब इस वीडियो के चलते एक ही पल में बदनाम हो गया तो कई यूजर्स वीडियो देखने के बाद इसपर तंज कसते नजर आए. यशवीर नाम के यूजर ने लिखा, 'क्या इसलिए ही मां-बाप अपने बच्चों को कोचिंग सेंटर पर भरोसा कर उन्हें वहां पढ़ने के लिए भेजते हैं?' कुलदीप नाम के यूजर ने लिखा, 'ऊंची दुकान और फीके पकवान. कहने को तो इतना नाम है क्या ये पढ़ाई होती है यहां?' शिवम ने लिखा, 'ऐसे ही तो देख का भविष्य अंधेरे में जा रहा है और छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं.' 

गौरतलब है कि फिजिक्स वाला ने बीते कुछ ही समय में काफी तेजी से नाम कमाया है. हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स अब कोचिंग सेंटर की जमकर आलोचना कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- कुत्ते ने बेवजह काटा तो 'वीगन' से मांसाहारी बन गया शख्स, कहा- अब नहीं करुंगा जानवरों से प्यार 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement