Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

स्कूल ने पढ़ाई-लिखाई के लिए बनाया था ऐप, पेरेंट्स को भेज दी गईं Nude Photos और प्राइवेट चैट

ऐप के जरिए पेरेंट्स को न्यूड तस्वीरें भेजी गईं. इतना ही नहीं, इन तस्वीरों के साथ भद्दे मैसेज और निजी चैट भी थीं.

स्कूल ने पढ़ाई-लिखाई के लिए बनाया था ऐप, पेरेंट्स को भेज दी गईं Nude Photos और प्राइवेट चैट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः इंटरनेट की दुनिया से आए दिन तमाम तरह की खबरें सामने आती रहती हैं. इनमें से कुछ हमें कई तरह की जानकारी दे जाती हैं तो कुछ खबरें ऐसी भी होती हैं जिनके बारे में जानकर लोग अपना सिर पकड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. अब एक ऐसा ही मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, हुआ यूं कि कुछ हैकर्स ने एक लोकप्रिय स्कूल मैसेजिंग ऐप को हैक कर लिया. इसके बाद तो  जो कुछ हुआ, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  इलिनोइस, न्यूयॉर्क, ओक्लाहोमा और टेक्सास के स्कूलों में सीसॉ नाम की एक ऐप का इस्तेमाल किया जाता है. इस ऐप को करीब 1 करोड़ शिक्षक, छात्र और छात्रों के परिजन अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करते हैं. स्कूल से ऐप पर बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सामाग्री दी जाती है. हालांकि, अब हाल ही में ऐप पर कुछ ऐसा अपलोड किया गया जिसे देख बच्चों के परिजन आगबबूला हो उठे. उन्होंने तुरंत ही स्कूल में फोन मिलाया और शिक्षकों को जमकर खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें- बच्चा चोरी के आरोप में किन्नर को बुरी तरह पीटा, रूह कंपा देगा वीडियो

दरअसल, ऐप के जरिए पेरेंट्स को न्यूड तस्वीरें भेजी गईं. इतना ही नहीं, इन तस्वीरों के साथ भद्दे मैसेज और निजी चैट भी थीं.

इधर, सीसॉ ने इस पर टिप्पणी करने और यह बताने से इनकार कर दिया कि इससे कितने उपयोगकर्ता प्रभावित हुए. प्लेटफॉर्म ने अपने एक बयान में कहा, 'हम इसे बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. हमारी टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि फिर दोबारा ऐसा कुछ ना हो. मामले को लेकर जांच की जा रही है.'

(इनपुट- आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- 5 रुपये मांगने पर NCC कैडेट ने कर दी बस कंडक्टर की पिटाई, देखें वीडियो 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement