ट्रेंडिंग
नीता अंबानी की कहानी एक साधारण शुरुआत से शुरू होकर देश की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल होने तक का एक रोमांचक सफर है. आइए जानते हैं, नीता अंबानी को बतौर टीचर कितनी सैलरी मिलती थी.
नीता अंबानी, भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी, आज एक सफल बिजनेसवुमन, समाजसेविका और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन के रूप में जानी जाती हैं. उन्होंने शिक्षा, खेल और सामाजिक कार्यों में अहम योगदान दिया है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका सफर एक साधारण स्कूल टीचर के रूप में शुरू हुआ था. उस समय नीता अंबानी की मासिक सैलरी मात्र 800 रुपये थी. अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता के बल पर उन्होंने खुद को एक प्रभावशाली और प्रेरणादायी महिला के रूप में स्थापित किया है.
मुंबई की एक मिडिल क्लास गुजराती फैमिली में जन्मी नीता ने अपनी पढ़ाई नर्सी मोनजी कॉलेज से कॉमर्स में की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक नर्सरी स्कूल ‘सनफ्लावर’ में टीचर की नौकरी शुरू की. इस काम के लिए उन्हें केवल 800 रुपये महीना मिलता था, लेकिन नीता ने हमेशा इस काम को अपने दिल के बेहद करीब बताया. एक इंटरव्यू में नीता ने बताया कि टीचिंग करना उनके लिए एक बेहद संतोषजनक अनुभव था.
दिलचस्प बात ये है कि नीता और मुकेश अंबानी की शादी महज तीन हफ्तों के कोर्टशिप के बाद 1985 में हुई थी. शादी के बाद भी नीता ने यह शर्त रखी कि वह अपनी नौकरी जारी रखेंगी और उन्होंने ऐसा ही किया. मुकेश अंबानी ने भी एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कहा था कि नीता की सैलरी से उनका डिनर कवर हो जाता था.
यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी लड़की ने बताया युद्ध में बचने का 'जुगाड़', Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी
शादी के बाद भी नीता ने प्रोफेशनल लाइफ को गंभीरता से लिया और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनने के बाद समाजसेवा के क्षेत्र में कई अहम पहल कीं. साथ ही उन्होंने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की स्थापना की, जो कला और संस्कृति को प्रमोट करता है. 2014 में नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुईं और साल 2022-23 में उन्होंने 6 लाख रुपये सिटिंग फीस और 2 करोड़ रुपये का कमीशन कमाया. हालांकि अगस्त 2023 में उन्होंने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया, ताकि उनके बच्चे ईशा, आकाश और अनंत कंपनी में अपनी जिम्मेदारियां संभाल सकें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.