Advertisement

मामी से चल रहा था अफेयर, भांजे ने मामा को गोली मारकर ले ली जान

हत्या का आरोपी भांजा हर दिन अपने मामा के घर आता था. वह अपनी मामी के साथ प्यार में पड़ गया था. अब पुलिस ने क्राइम मिस्ट्री सुलझाई है.

मामी से चल रहा था अफेयर, भांजे ने मामा को गोली मारकर ले ली जान

प्यार में पागल भांजे ने ले ली मामा की जान. (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मेरठ की कुख्यात संदीप मर्डर मिस्ट्री सुलझ गई है. हत्या करने वाला शख्स कोई और नहीं, उसका भांजा ही निकला है. पुलिस ने जब इस वारदात का खुलासा किया तो लोग सन्न रह गए. यह मर्डर अवैध संबंधों की वजह से हुआ है. भांजे का संबंध अपनी मामी से ही था, जब इसकी खबर संदीप को लगी तो मामला मर्डर तक आ गया. जिस लापता संदीप की तलाश में पुलिस जुटी थी, उसके उसके भांजे ने ही गन्ने के खेत में छिपा दिया था. 

मेरठ की सरूरपुर थाना पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है. संदीप हेयर सैलून चलाता था. उसके भांजे का नाम जॉनी है. वह उसके घर पर अक्सर आता-जाता रहता था. पुलिस जांच में यह पता लगा कि जॉनी का अपनी मामी के साथ अवैध संबंध था. दोनों ने ही हत्या की पूरी सजिश प्लान की थी. 

65 साल के नकछेद ने 24 साल की लड़की से कर ली शादी, 6 बेटियों ने भी दिया पिता का सा

भांजे ने ही रची थी मामा के हत्या की प्लानिंग

जॉनी और मृतक की पत्नी ने पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सरूरपुर इलाके के डाहरा गांव का कहा है. संदीप एक हेयर सैलून चलाता था. 2 फरवरी को जब वह दुकान पर था, तभी उसके फोन पर किसी ने कॉल कर दिया. जैसे ही वह दुकान से निकला, कोई उसकी हत्या की प्लानिंग कर चुका था. संदीप अपने घर कभी नहीं लौटा था. 

दहेज के लिए बीवी के कपड़े उतारकर पीटता था, लाइट से जलाकर हंसता था 'हैवान' पति


जब खुली प्यार की पोल तो बलि चढ़ गया मामा

परिजन उसे 2 दिनों तक तलाशते ही रह गए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जब कॉल डीटेल और लास्ट लोकेशन तलाशी गई तब पोल खुली. पुलिस ने प्रीति और जॉनी के मोबाइल की कॉल डीटेल निकलवाई तो पता चला कि दोनों लागातर बातचीत करते थे. दोनों के प्यार की जब मामा को भनक लगी तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. 

Shocking: खेत में अकेला पाकर जबरदस्ती कर रहा था किस, लड़की ने काटकर अलग कर दिए होंठ

हाईवे पर बुलाकर कर दिया कत्ल

भांजे जॉनी ने गुरुवार दोपहर को अपने मामा संदीप को फोन करके करनाल हाइवे पर बुलाया. उसकी हत्या करके शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया. जॉनी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. पूरे इलाके में हत्या के बाद से दहशत है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement