Advertisement

Video: नीरज चोपड़ा ने गरबे में भी मारा मैदान, डांस देख फैन हुई लड़कियां

लोग अपने बीच नीरज चोपड़ा को पाकर बेहद खुश थे. नीरज जैसे ही मैदान में उतरे लोगों ने उन्हें गरबे के लिए इन्वाइट किया और वह भी डांस में शामिल हो गए.

Video: नीरज चोपड़ा ने गरबे में भी मारा मैदान, डांस देख फैन हुई लड़कियां
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऐसा क्या है जो नीरज चोपड़ा नहीं कर सकते...यकीन नहीं तो वायरल हो रहा यह वीडियो देखिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल विनर, वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा आपको गरबा करते नजर आएंगे. 36वें नेशनल गेम्स जल्द शुरू होने वाले हैं. इससे पहले नीरज वडोदरा पहुंचे और नवरात्रि के मौके पर गरबा और डांडिया रास न हो ऐसा कैसे हो सकता है. अपने बीच नीरज को पाकर वहां का क्राउड बेहद एक्साइटेड था. नीरज भी स्टेज से सभी से बातचीत कर रहे थे. 

जैसे ही लोगों को मौका लगा उन्होंने नीरज को भी गरबा के मैदान में उतार दिया. नीरज ने भी पूरे जोश के साथ इसमें हिस्सा लिया और कदम से कदम मिलाए. आप वीडियो में देखेंगे कि उन्हें जल्दी ही स्टेप्स पकड़ लिए और फिर वह भी पूरे ग्रुप के साथ गरबा करते नजर आए. इससे पहले जब नीरज माइक लेकर जनता से बात कर रहे थे तब भी लोग उन्हें देखकर बेहद खुश नजर आ रहे थे. इतनी भीड़ थी जैसे कोई रॉक कॉन्सर्ट हो. नीरज का यह वीडयो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. पहले तो केवल उनके गेम की ही तारीफ होती थी. अब लोग नीरज के गरबे के भी फैन हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE ने किताब में 'जातिवादी कंटेंट' पर दी सफाई, वायरल हो रहा है क्लास-6 का सिलेबस

 

यह भी पढ़ें: सुंदर हैंडराइटिंग में डॉक्टर ने लिखा प्रिस्क्रिप्शन, सोशल मीडिया वायरल हो गई तस्वीर 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement