Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Photo: पीएम नरेंद्र मोदी की 27 साल पुरानी फोटो वायरल, कुर्सी पर थे आडवाणी और...

वायरल फोटो गुजरात में हुए एक कार्यक्रम की है. इस तस्वीर में पीएम मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.

Viral Photo: पीएम नरेंद्र मोदी की 27 साल पुरानी फोटो वायरल, कुर्सी पर थे आडवाणी और...

नरेंद्र मोदी की 27 साल पुरानी वायरल फोटो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सालों पुरानी फोटो सामने आई है. इस वायरल तस्वीर में पीएम मोदी जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. पीएम की यह तस्वीर 27 साल पुरानी बताई जा रही है. 1995 की इस पुरानी तस्वीर में पीएम के साथ और भी कई नेता बैठे हुए दिख रहे हैं. उनके पीछे कुर्सी पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भौरोसिंह शेखावत और आनंदी बेन पटेल, शंकरसिंह बाघेला, जैसे कई दिग्गज बैठे हुए हैं. पीएम की इस वायरल फोटो को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: सात फेरे से पहले धरने पर बैठ गया दूल्हा, मांग भरने के लिए रखी ये शर्त  

 

यह फोटो 1995 में केशुभाई पटेल के शपथ ग्रहण समारोह की है. गुजरात में 1995 में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थी और केशुभाई पटेल मुख्यमंत्री बने थे. उस समय के बड़े दिग्गज नेताओं के बीच बैठे पीएम मोदी की फोटो को सोशल मीडिया पर बीजेपी और मोदी समर्थक खूब शेयर कर रहे हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी फोटो सामने आती रहती हैं लेकिन इस फोटो में मोदी को पुराने दिग्गज नेताओं साथ देखना लोगों के लिए थोड़ा नया है. फोटो को श्याम देव वागड़िया ने ट्विटर पर शेयर करते हुए गुजराती में लिखा 'केशुभाई पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में हमारे "मोदीजी" बैठे हुए हैं. किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि जमीन पर बैठा यह व्यक्ति एक दिन भारत का सफल नेतृत्व संभालेगा. जय मां भारती.' 

यह भी पढ़ें: Video: दाल में लगा रहा था तड़का, अचानक हुआ ऐसा धमाका कि होश उड़ गए

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement