Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: शादी के इस सीजन का सबसे तगड़ा नागिन डांस, हंसी न छूट जाए तो कहना

वीडियो में आप देखेंगे कि यह ऐसे लेट-लेट कर नाच रहा है कि आस-पास के लोग खुद ही बचते हुए किनारे होते जा रहे हैं.

Viral Video: शादी के इस सीजन का सबसे तगड़ा नागिन डांस, हंसी न छूट जाए तो कहना
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादियों का सीजन चल रहा है और इसमें अगर नागिन डांस की बात न की जाए तो समझिए कि पूरा सीन ही अधूरा है. बारात की शोभा बढ़ाने वाले नागिन डांस में हर कोई बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है. कोई सपेरा बनता है तो कोई सांप और ऐसा माहौल सेट होता है कि पूछिए मत. अब ये तो रही नागिन डांस के माहौल की बात जिसमें अमूमन आपने दो लोगों को साथ में डांस करते हैं लेकिन हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने वाले हैं जिसमें एक शख्स है जिसका अकेले का नागिन डांस पूरी बारात पर भारी पड़ रहा है. 

वीडियो में आप देखेंगे कि यह ऐसे लेट-लेट कर नाच रहा है कि आस-पास के लोग खुद ही बचते हुए किनारे होते जा रहे हैं. वहीं यह नागिन बनकर ऐसा खोया कि इसे किसी भी चीज का होश नहीं है. लोग हंस रहे हैं वीडियो बना रहे हैं लेकिन भाई फुल स्टाइल में नागिन बनकर रेंग रहा है. 

यह भी पढ़ें: Volcano फूटा और राख से ढक गया पूरा शहर, आसमान में छाया काला अंधेरा

यह वायरल वीडियो हेमंत हमीर रेवर नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. फारुख अहमद ने लिखा, और पीयो दारू. नंदा रावत ने लिखा, इसके नीचे चुपके से बिजली की नंगी तार बिछा देनी थी. एक झटके में नागराज प्रसन्न हो जाते. जेसिल ने लिखा, एक्सट्राऑर्डिनरी परफॉर्मर. सागर ने लिखा, डांसर ऑफ द ईयर. मयंक पाठक ने लिखा, इसको कोई टक्कर नहीं दे सकता भाई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तितली के पीछे उछलते दिखे पेंगुइन, देखकर आएगी बच्चों की याद

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement