Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Funny Video: नागिन डांस में ऐसा डूबा कि बन गया नाग, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

एक दोस्त इसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन इसका नागिन डांस नॉनस्टॉप चलता रहता है और यह जमीन पर बैठकर अपने डांस की धुन में ही खो जाता है.

Funny Video: नागिन डांस में ऐसा डूबा कि बन गया नाग, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर डांस के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं फिर चाहे वो डांस रील्स हो‌ या शादी पार्टी के डांस वीडियो हों. इनमें से कुछ वीडियो इन डांसर्स के टेलेंट की वजह से तो कई इनके अजीबो-गरीब डांस स्टेप की वजह से वायरल होते हैं. अब बात बारात में नाचने की हो तो लोगों के अंदर का नागिन डांस का टेलेंट अलग ही लेवल पर पहुंच जाता है. एक ऐसा ही विडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी ही धुन में मस्त हो कर नागिन डांस कर रहा है.

शादी पार्टियों में नागिन डांस का क्रेज ही अलग है और इस वायरल वीडियो में शख्स नशे की हालत में नागिन डांस कर रहा है. शराब के नशे में इसके सिर डांस का नशा ऐसा चढ़ा कि मानो इसके अंदर नाग की आत्मा आ गई हो. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स कैसे सांप की तरह डंक मारने का स्टेप करता नजर आ रहा है. आस पास और भी लोग डांस कर रहे हैं लेकिन इसका डांस इन सब से बिल्कुल हटकर है. शख्स का दोस्त इसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन इसका नागिन डांस नॉनस्टॉप चलता रहता है.

यह भी पढ़ें: Viral News: पति ने चाकू मारकर दफनाया, एप्पल वॉच की मदद से बची महिला

नागिन डांस के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_viralclips नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और बहुत सारे यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. कमेंट में लोगों के फनी रिएक्शन आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: मुर्गे के साथ चिल कर रही थी बत्तख, मगरमच्छ ने ऐसे बनाया शिकार 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement