Advertisement

बिहार: अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पोल में बांधकर हुई धुनाई, मुजफ्फरपुर में महंगी पड़ी आशिकी

मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में आशिकी एक प्रेमी को बहुत भारी पड़ी है. गांववालों ने प्रेमी को जमकर धुना है.

बिहार: अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पोल में बांधकर हुई धुनाई, मुजफ्फरपुर में महंगी पड़ी आशिकी

बिहार में प्रेमी को भारी पड़ा इश्क. (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में एक प्रेमी को अपनी गर्लफ्रैंड (Girlfriend) से मिलना भारी पड़ गया. जैसे ही शख्स अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर कुटाई कर दी. गांव वाले इसी ताक में थे कि कब प्रेमी आए और उसकी धुनाई की जाए. लोगों ने प्रेमी को बिजली के खंबे में रस्सी से बांध दिया और जमकर धुनाई कर दी. लड़के का हाल जानलेवा हो गया था तभी पुलिस मौके पर पहुंची और जान बचा ली.

दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह मामला गायघाट थाना क्षेत्र का है. 22 साल का एक लड़का गायघाट के पास एक गांव में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था. दोनों फोन पर एक-दूसरे से घंटो तक बात करते थे.

IAS Tina Dabi: पति प्रदीप गवांडे के साथ संग शानदार है टीना डाबी की लव केमेस्ट्री, दिल जीत लेंगी तस्वीरें

छिपकर मिलने पहुंचा था प्रेमी, हो गई धुनाई

जैसा ही मौका मिला प्रेमी छिपते-छिपाते मिलने पहुंच गए. शुक्रवार की रात जैसे ही अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा घर वालों को इस बात की भनक लग गई. जैसे ही लड़का घर में पहुंचा, घरवालों ने धुनाई कर दी. पुलिस ने किसी तरह भागकर जान बचाई. 

Lalit Modi hospitalised: ललित मोदी को हो गया डबल कोरोना, PHOTO देखकर आ जाएगी दया

वीडियो भी सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

गांव वालों ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल कर दिया है. अब लोग चुटकी ले रहे हैं. युवक पर आशिक मिजाजी भारी पड़ गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement