Advertisement

गणतंत्र दिवस पर ईमानदारी के लिए मिला सम्मान, अब 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला ASI

महिला सब इंस्पेक्टर का नाम मुन्नी देवी है. कल हिसार एवं भवानी विजिलेस विभाग की संयुक्त टीम ने उन्हें रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

गणतंत्र दिवस पर ईमानदारी के लिए मिला सम्मान, अब 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला ASI

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है महिला ASI का वीडियो.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा की जिस महिला सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी को गणतंत्र दिवस पर उनके बेहतर काम और ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया था, वही 5,000 रुपये की घूस लेते हुए पकड़ी गई हैं. नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्दी में गिरफ्तार होती नजर आ रही हैं.

मंगलवार को हिसार और भवानी विजिलेंस विभाग की संयुक्त टीम ने बवानीखेड़ा में तैनात सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया है. यह टीम लघु सचिवालय पहुंची थी, जहां मुन्नी देवी नकद, 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुई हैं. 

नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया है कि मुन्नी देवी ASI हैं और उन्हें गणतंत्र दिवस पर उनके बेहतर काम और ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया था. अब अचानकर से उन्होंने स्वभाव बदलकर घूस लिया और वीडियो वायरल हो गया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें- अकाल तख्त में सरेंडर करेगा अमृतपाल सिंह? स्वर्ण मंदिर के बाहर पुलिस का फ्लैग मार्च


देखें गिरफ्तारी का वीडियो-

किस मामले में गिरफ्तार हुई महिला ASI?

हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ी पुलिस थाने में एक महिला का केस चल रहा था. इस केस में एक रिकवरी होने वाली थी,  लेकिन इसकी जांच के लिए ASI मुन्नी देवी ने 5,000 रुपये की रिश्वत मांग ली. महिला ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से कर दी. जो पैसे महिला ने दिए थे, उसकी फोटो भी चुपके से ले ली. विजिलेंस टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. नोटों का मिलान हुआ तो सारी सच्चाई सामने आ गई. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement