Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

ठुकराया ''प्यार'' तो मां-चाचा को गर्लफ्रेंड का Private Video भेज आशिक ने कुछ ऐसे लिया इंतकाम!

Mumbai में अपनी तरह का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पहले तो कैरेक्टर को आधार बनाकर एक युवक ने अपनी एक्स गर्ल फ्रेंड की पिटाई की. बाद में जब केस दर्ज हुआ तो उसने लड़की के प्राइवेट वीडियो उसकी मां और चाचा को भेज दिया. फ़िलहाल लड़की डिप्रेशन में है.

Latest News
ठुकराया ''प्यार'' तो मां-चाचा को गर्लफ्रेंड का Private Video भेज आशिक ने कुछ ऐसे लिया इंतकाम!

मुंबई में अपनी तरह का एक अनोखा मामला सामने आया है 

Add DNA as a Preferred Source

साल 2017 में एक फिल्म आई थी. नाम था शादी में ज़रूर आना. फिल्म भले ही लोग भूल जाएं लेकिन इसका एक हिट ट्रैक 'ठुकरा के मेरा प्यार, इंतकाम देखेगी' आज भी लोगों की जुबान पर है. सवाल ये है कि किसी का प्यार ठुकराने के बाद क्या कोई इंतकाम लेता है? जवाब हमें हां में तब मिलता है जब हम मुंबई से जुड़ी एक घटना को देखते हैं. मुंबई से एक स्तब्ध करने वाला मामला सामने आया है. जहां गर्ल फ्रेंड द्वारा ब्रेकअप करना उसके एक्स बॉयफ्रेंड को कुछ इस हद तक अखरा की उसने लड़की का प्राइवेट वीडियो उसकी मां और चाचा को भेज दिया.

लड़की ये इस मामले की शिकायत पुलिस में की है जिसने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. मामले पर मुंबई स्थित आजाद मैदान पुलिस थाने के एक ऑफिसर ने बताया कि कर्नाटक की रहने वाली 20 साल की लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह कर्नाटक के ही तोहिफ शरीफ के साथ रिलेशनशिप में थी.

लड़की द्वारा की गयी पुलिस कम्प्लेन में इस बात का जिक्र है कि उसने बीते 24 जनवरी को तोहिफ के साथ सहमति से सेक्स किया. लड़की ने बताया कि तब वह मुंबई में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थी. शारीरिक संबंध स्थापित करने के दौरान तोहिफ ने धोखे से प्राइवेट वीडियो शूट किए थे.

लड़की ने ये भी बताया कि बीते 19 जून को तोहिफ उससे मिला और उसके चरित्र  पर संदेह जताने के बाद उसके साथ मारपीट की. युवती ने अपने चाचा की मदद से तोहिफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं, उसके माता-पिता ने भी कर्नाटक में तोहिफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. ये बात तोहिफ को कुछ इस हद तक नागवार गुजरी कि उसने युवती के वीडियो उसकी मां और चाचा को भेज दिया. 

फ़िलहाल जो जानकारी आए है यदि उसपर यकीन करें तो वीडियो सामने आने के बाद लड़की डिप्रेशन में चली गई है.जिसका सीधा असर उसकी पढ़ाई में भी देखने को मिल रहा है.

मामले को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया और आरोपी तोहिफ की तलाश में जुट गई है जिसे जल्द से जल्द हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement