Advertisement

Viral Video: बंद होने वाला था मेट्रो का गेट, तभी बाहर निकल आया 2 साल का बच्चा, बाल-बाल बची जान

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मेट्रो सुरक्षाकर्मी बच्चे की ओर दौड़ रहा है. मेट्रो का दरवाजा जैसे ही फिर से खुलता है माता-पिता बच्चे को अंदर खींच लेते हैं. 

Latest News
Viral Video: बंद होने वाला था मेट्रो का गेट, तभी बाहर निकल आया 2 साल का बच्चा, बाल-बाल बची जान

Mumbai Metro Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई मेट्रो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. स्टेशन पर मेट्रो का गेट बंद होने से ठीक पहले एक 2 साल का बच्चा अचानक ट्रेन से बाहर आ गया. जबकि उसके माता-पिता ट्रेन के अंदर ही थे. यह देखकर सभी के पसीने छूट गए. सुरक्षाकर्मी की सतर्कता से बच्चे की जान बाल-बाल बची. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, घटना बांगुर नगर मेट्रो स्टेशन की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है. थोड़ी देर बद चलने के लिए उसके दरवाजे बंद होने शुरू होते हैं. बंद होने से चंद सेकंड पहले अचानक एक बच्चा मेट्रो कोच से बाहर निकल आता है. यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्टाफ तुरंत दौड़ा. उन्होंने बगैर देर किए ट्रेन ऑपरेटर को अलर्ट किया. जिसके बाद ट्रेन रोक दी गई.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मेट्रो सुरक्षाकर्मी बच्चे की ओर दौड़ रहा है. मेट्रो का दरवाजा जैसे ही फिर से खुलता है माता-पिता बच्चे को अंदर खींच लेते हैं. 

मुंबई मेट्रो कॉरपेशन ने शेयर किया वीडियो
महा मुंबई मेट्रो कॉरपोरेशन @MMMOCL_Official ने इस वीडियो को खुद शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा, 'बांगुर नगर मेट्रो स्टेशन पर किसी ने भी नहीं सोचा था कि 2 साल का बच्चा ट्रेन के दरवाजे बंद होने के समय अकेले ट्रेन से बाहर निकलेगा. लेकिन हमारे स्टेशन अटेंडेंट संकेत चोडनकर की सतर्कता की वजह से एक संभावित दुर्घटना टल गई.

यात्रियों की सुरक्षा के प्रति ऐसी सूझबूझ और समर्पण की भावना हमारी महा मुंबई मेट्रो की हर दिन की यात्रा को सुरक्षित बनाती है. हमारे महा मुंबई मेट्रो के कर्मचारी यात्रियों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आप हमारे साथ हर दिन सुरक्षित और आरामदायक यात्रा करें.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement