Advertisement

लड़की समझ इश्क लड़ाया फिर शादी रचाई, सुहागरात में पोल खुली तो दूल्हे का हुआ ऐसा हाल

मुंबई की एक शादी चर्चा में है. दूल्हे के घरवाले जिसे लड़की समझ रहे थे, वह शादी के बाद लड़का निकला. समझिए पूरा मामला.

लड़की समझ इश्क लड़ाया फिर शादी रचाई, सुहागरात में पोल खुली तो दूल्हे का हुआ ऐसा हाल

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. मुंबई के गोवंडी में हुई एक शादी में एक के बाद एक कई ट्विस्ट आए, जिसके बाद घरवाले हैरान रह गए. एक लड़का शादी के लिए लड़की देख रहा था. उसे लड़की मिल भी गई. प्यार हुआ, कई बार डेट पर गए और फिर शादी की बारी आई. जब शादी हुई तो सुहागरात के दिन एक ऐसा ट्विस्ट आया, जिसे जानकर लड़का बेहोश हो गया, उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई.

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल सुहागरात के दिन पता चला कि दुल्हन लड़की नहीं है बल्कि लड़का है. ऐसा नहीं है कि ये शादी कोर्ट मैरिज थी. दूल्हे ने धूम-धाम से बारात निकाली थी. दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए थे. जब सुहागरात की बारी आई तो सारा पोल खुल गया. दुल्हन ने कोई बहाना बनाकर सुहागरात ही टाल दी.

65 साल के बुजुर्ग ने 24 साल की लड़की से की शादी, बेटी और दामाद संग बारात में जमकर लगाए ठुमके

लव डेट और धोखे की ये है कहानी

दोनों मुंबई में एक कॉलेज में मिले थे. दोनों में प्यार हो गया. दोनों ने अपने इश्क का इजहार किया और शादी रचा ली. 25 जनवरी को हुई ये शादी बेहद धूम-धाम से हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद पता चला कि दुल्हन लड़का है. दरअसल दुल्हा जब भी संबंध बनाने के लिए कहता तो दुल्हन इनकार कर देती थी. वह कहती कि उसे हार्निया है, बाद में संबंध बनाएंगे. 

'सावधानी हटी, पूड़ी-सब्जी बटी', दिल्ली पुलिस का ट्वीट वायरल, लोगों ने दिए ये रिएक्शन

दूल्हा किसी तरह मामले को दबाता गया. जब हनीमून के लिए लड़के के घरवालों ने उसे कुल्लू भेजा तो सारी पोल-पट्टी खुल गई. हनीमून पर बेचारे पति को यह बात पता चली कि उसकी पत्नी, लड़की नहीं, लड़का है. दुल्हा राज जानकर हैरान रह गया. दुल्हन ने बताया कि उसने वेजिनोप्लास्टी ऑपरेशन करा लिया है, इस वजह से उसके शरीर में बदलाव आया है. दुल्हन ने लड़के को खुदकुशी की धमकी दी और कहा कि अगर इसके बारे में कुछ भी बताया वह आत्महत्या करेगी.

ऐसे घरवालों के सामने आई सच्चाई

लड़के के घरवाले बार-बार जिद करते थे कि अब बच्चा पैदा करो. तब तक घरवाले इस बात से अनजान थे कि दुल्हन लड़की नहीं है. जब दबाव बढ़ा तो लड़के ने सारी सच्चाई बता दी. अब लड़के के घरवाले तलाक मांग रहे हैं. वे लड़की का मेडिकल टेस्ट कराने की भी मांग कर रहे हैं. केस की छानबीन जारी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement