Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Anant Ambani: पदयात्रा पर क्यों निकले अनंत अंबानी? हर रात चलते हैं 10-12 किलोमीटर, जानिए इसकी क्या है वजह

Anant Ambani PadYatra: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों चर्चा में हैं. इसकी वजह है कि वह जामनगर से द्वारकाधीश तक पैदल यात्रा कर रहे हैं. आइए जानते है इसके पीछे की वजह

Latest News
Anant Ambani: पदयात्रा पर क्यों निकले अनंत अंबानी? हर रात चलते हैं 10-12 किलोमीटर, जानिए इसकी क्या है वजह

Anant Ambani PadYatra

Add DNA as a Preferred Source

Anant Ambani PadYatra: दुनियाभर के बड़े व्यापरियों की गिनती में आने वाले और देश के सबसे अमीर आदमी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हैं. इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें पदयात्रा करते हुए नजर आ रहे है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह हनुमान चलीसा भी गाते हुए नजर आ रहे है. लेकिन वो ये पदयात्रा कर क्यों रहे हैं आइए जानते हैं. 

क्यों कर रहे हैं ये पदयात्रा
दरअसल अनंत अंबानी ने जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा शुरू की है. जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं. इस पद यात्रा को आज यानी मंगलवार 1 अप्रैल समेत 5 दिन हो चुके हैं. अनंत अंबानी हर रोज कई किलोमीटर पैदल चल रहे हैं और रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों के दर्शन भी कर रहे हैं. अंबानी फैमिली (Ambani Family) की भगवान श्री द्वारकाधीश के प्रति खासी आस्था है और परिवार में होने वाले किसी भी शुभ काम से पहले पूरा परिवार उनके दर्शन के लिए आता है. 

 

ये भी पढ़ें-जानिए कहां रहते हैं प्रिंस टूसी, जो खुद को बताते हैं मुगल बादशाह अकबर का वंशज, Taj Mahal पर ठोकते हैं मालिकाना दावा

अनंत अंबानी का युवाओं को संदेश
नंत अंबानी अपनी जेड प्लस सुरक्षा और स्थानीय पुलिस के साथ हर रात करीब 10/12 किलोमीटर पैदल चलते हैं. ये भी बता दें कि इसी महीने अनंत अंबानी का जन्मदिन भी है. वह अब तक 60 किलोमीटर चल चुके हैं. यात्रा के दौरान विश्वनाथ वेद संस्कृत पाठशाला वादत्र में अनंत अंबानी का स्वागत ऋषि कुमार ने संस्कृत श्लोकों से किया. दरअसल अपने बर्थडे से पहले अनंत अंबानी भगवान द्वारकाधीश का आशार्वाद लेना चाहते है. उनका बर्थडे इसी महीने की 10 तारीख को हैं. इस दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि वो सिर्फ आगे बढ़ते रहे भगवान है तो चिंता बिल्कुल भी न करें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement