Advertisement

Mukesh Ambani Driver Salary: करोड़पति से कम नहीं हैं मुकेश अंबानी की फैमिली के ड्राइवर्स, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

Mukesh Ambani Family के सदस्यों के लिए कई ड्राइवर्स रखें हैं जो कि अंबानियों की महंगी गाड़ियां चलाते हैं लेकिन इनकी सैलरी आपके होश उड़ा सकती है.

Mukesh Ambani Driver Salary: करोड़पति से कम नहीं हैं मुकेश अंबानी की फैमिली के ड्राइवर्स, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के सबसे अमीर परिवारों में से एक रिलायंस ग्रुप के कर्ताधर्ता मुकेश अंबानी का परिवार भी रईसी के अनेकों कीर्तिमान बना चुका है. अंबानी ने अपने बच्चों की शादी में हजारों करोड़ रुपया पानी की तरह बहाया है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर अंबानी के ड्राइवर्स की सैलरी कितनी है और अंबानी के ड्राइवरों का लाइफस्टाइल कैसा है. आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन अंबानी के घर के नौकरी की जिंदगी भी आम भारतीय से कहीं ज्यादा बेहतर हैं तो चलिए आज आपको उनके सैलरी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं. 

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी परिवार के पास खुध की करीब 500 से ज्यादा गाड़ियां हैं.  ऐसा नहीं है कि कोई भी आसानी से अंबानी परिवार का ड्राइवर बन सकता है बल्कि इसके लिए लोगों को एक एक अहम टेस्ट से गुजरना पड़ता है. कुछ चुनिंदा लोग ही इस ट्रेनिंग को पास कर पाते हैं जिसके बाद उन्हें अंबानी की कारें चलाने के लिए नौकरी की स्वीकृति मिलती है.

होली से पहले जनता पर महंगाई की मार, पढ़ें अब कितने बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

अंबानी परिवार के स्टाफ की है गजब जिंदगी

एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी के परिवार का जो स्टाफ है, उसकी सैलरी लाखों में हैं. इसके अलावा स्टाफ के रहने खाने से लेकर उनके हेल्थ और लाइप इंश्योरेंस तक का खर्च भी रिलायंस ही उठाता है. अंबानी परिवार के लिए काम करने वाले लोगों को एजुकेशन अलाउंस भी दिया जाता है. अंबानी परिवार अपने स्टाफ के बच्चों को उनकी काबिलियत के लिहाज से पढ़ाई के लिए विदेश तक भेजने का खर्च उठाता है जो कि किसी के लिए भी बेहतरीन ऑफर हो सकता है. 

कितनी है ड्राइवर्स की सैलरी

जानकारी के मुताबिक नीता अंबानी के ड्राइवर को हर माह 2 लाख रुपये सैलरी मिलती है. इसके अलावा मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी भी ल 2 लाख से ज्यादा ही हैं. ये सभी ड्राइवर्स साल में 24- 36 लाख रुपये तक कमाते हैं. कई ड्राइवर्स के बच्चे तो ऐसे हैं जो कि विदेशों में पढ़ते हैं.

बढ़ीं LPG की कीमतें, महंगा हुआ बैंक लोन, जानिए मार्च के पहले दिन बदले कौन से नियम

आसान नहीं है अंबानी के स्टाफ में काम करना

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के परिवार के लिए काम करने वाले में शामिल होने के लिए लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है. इनके घर में काम करने के लिए लोगो को कंपनी में होने वाले टेस्ट को पास करना होगा. इसके अलावा जब किसी ड्राइवर का चयन किया जाता है तो यह भी देखा जाता है कि क्या वह शख् सभी तरह की मुश्किल परिस्थितियों में कार चलाने में सक्षम हैं या नहीं. अगर वह टेस्ट में पास हो जाता है तो ही उसे मुकेश अंबानी के स्टाफ में काम करने का मौका मिलता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement