Advertisement

'धोनी के साथ फ्लाइट में...', अपने पसंदीदा क्रिकेटर को फ्लाइट में देख बोल पड़े फैन, देखे Viral Video

MS Dhoni अचानक Indigo फ्लाइट में नजर आए, जिससे यात्रियों में हलचल मच गई. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ क्या खास होने वाला है. फिर ऐसा कुछ हुआ, जिससे फैंस हैरान रह गए और वीडियो वायरल हो गया. देखें वायरल वीडियो.

Latest News
'धोनी के साथ फ्लाइट में...', अपने पसंदीदा क्रिकेटर को फ्लाइट में देख बोल पड़े फैन, देखे Viral Video

MS Dhoni In Indigo Flight

Add DNA as a Preferred Source

MS Dhoni In Indigo Flight: महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में इंडिगो फ्लाइट में सफर कर रहे थे. उनके साथ साक्षी और बेटी जीवा भी थीं. जैसे ही धोनी फ्लाइट के गलियारे (Aisle) में दिखे, यात्री चौंक गए. एक पैसेंजर ने वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर कर दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
धोनी भूरे रंग की टी-शर्ट और काले पैंट पहने थे. कंधे पर बैग और हाथ में पानी की बोतल थी. फ्लाइट में उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस को देख हाथ हिलाया. कुछ फैंस से हाथ भी मिलाया साथ ही थोड़ी बातचीत भी की. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसे अब तक 44 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sachin Pandya (@sac_pandya)

धोनी की सादगी पर फैंस फिदा
धोनी बिना किसी सिक्योरिटी के सफर कर रहे थे. एक फैन ने लिखा, 'धोनी की सादगी देखो.' एक और ने मजाक में पूछा, 'धोनी के साथ फ्लाइट में होने के लिए कौन से अच्छे कर्म किए?'


ये भी पढ़ें- NASA के टेलीस्कोप ने कैद की 'R Aquarii' सितारों की अनोखी दुनिया, देखिए तारों की रहस्यमय तस्वीरें 


धोनी का नया लुक भी चर्चा में
धोनी ने हाल ही में हेयरस्टाइल बदला है. सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उनकी नई तस्वीरें शेयर कीं है. धोनी का साइड-फेडेड हेयरस्टाइल (Side Faded Hairstyles) फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement