Advertisement

MP में मंत्रीजी को लगा दिया खुजली वाला पाउडर, कार्यक्रम छोड़कर नहाने को हो गए मजबूर

Brajendra Singh Yadav MP: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव को विकास यात्रा के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें बीच यात्रा में ही नहाना पड़ गया

MP में मंत्रीजी को लगा दिया खुजली वाला पाउडर, कार्यक्रम छोड़कर नहाने को हो गए मजबूर

Brajendra Singh Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश से एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है. मध्र प्रदेश के अशोक नगर में विकास यात्रा निकाल रहे मंत्री बृजेंद्र सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें बीच रास्ते में ही नहाना पड़ गया और फिर कपड़े भी बदलने पड़े. रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रा में शामिल बृजेंद्र  सिंह के शरीर पर किसी शरारती शख्स ने खुजली वाला पाउडर डाल दिया. इससे बृजेंद्र सिंह को इतनी खुजली होने लगी कि उन्हें वहीं गांव में ही फिर से नहाना पड़ गया.

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी की ओर से विकास यात्रा निकाली जा रही है. इसमें मंत्री और विधायक गांव-गांव में जाकर लोगों को विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं. इसके अलावा, इसी यात्रा के दौरान शिलान्यास और भूमिपूजन भी किए जा रहे हैं. ऐसी ही विकास यात्रा में शामिल होने मुगावली के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेंद्र सिंह भी पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर 'काउ हग डे' मनाएं, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने कर डाली अपील

खुजली से परेशान हो गए मंत्री
मुंगावली विधानसभा के देवर्छि गांव में पहुंची विकास यात्रा के दौरान किसी ने बृजेंद्र सिंह के शरीर में खुजली करने वाली करेच की फली या पाउडर जैसा कुछ लगा दिया. इससे उनको भयंकर खुजली शुरू हो गई. पहले तो बृजेंद्र सिंह खुजली करते दिखे लेकिन जब इससे भी उन्हें राहत नहीं मिली तो उन्हें वहीं गांव में ही नहाकर कपड़े बदलने पड़े.

यह भी पढ़ें- गुजरात में चाट बेचता दिखा पीएम नरेंद्र मोदी जैसा शख्स, लोग बोले 'वाह क्या सीन है'

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में खुद बृजेंद्र सिंह भी कह रहे हैं कि किसी ने करेच लगा दी. हालांकि, ऐसा करने वाले का अभी कोई पता नहीं चल पाया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement