ट्रेंडिंग
Emotional Viral Video: वीडियो में एक मजदूर महिला अपने छोटे बच्चे को पीठ पर बांधकर ईंट उठाती दिख रही है. यह वीडियो हर किसी को इमोशनल कर रहा है.
भले ही दुनिया चांद और सूरज पर पहुंच गई हो, तरक्की के नए-नए आयाम लिख रही हो लेकिन गरीबी के दंश से अभी कुछ देश उबर नहीं पा रहे हैं. इनमें एक भारत भी है. जहां दो जून की रोटी के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ता. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला की साहस और संघर्ष की कहानी आपको भी इमोशनल कर सकती है.
वीडियो में एक मजदूर महिला अपने छोटे बच्चे को पीठ पर बांधकर ईंट उठाती दिख रही है. इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला सिर पर एक-एक कर ईंटों को रख रही है. उसको देखकर रूह कांप जाए. इनमें से एकाद ईंट अगर गलती से बच्चे के ऊपर गिर जाए तो क्या होगा.
बच्चे की जान रिस्क में डालकर कर रही मजदूरी
वीडियो देखकर लग रहा है कि यह महिला कितनी मजबूर है जो अपने बच्चे की जान जोखिम डालकर ऐसी मजदूरी कर रही है. भारत में ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं जो मजदूरी का काम करती हैं. लेकिन जो काम की जगह पर अपने बच्चों को ले जाने के लिए मजबूर हों, उनकी हालत के बारे में समझा जा सकता है.
इस वीडियो को रिषभ राज नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. खबर लिके जाने तक इस पर 40 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जबकि 13,000 लोगों ने कमेंट किया है. यूजर्स पर इमोशनल रिएक्शन दे रहे हैं. इस मां की प्रशंसा कर रहे हैं.
मजबूरी का नाम ज़िन्दगी है!
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) December 14, 2022
no words!
आज जब सामने से बारात गुज़री तो यह नज़ारा देख कर दिल बैठ आया! की जगह कोई नही ले सकता!
https://t.co/XcOpBPwdy2 pic.twitter.com/9szHoKzUSY
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह का कोई वीडियो सामने आया है. इससे पहले एक महिला बारात के दौरान लाइट उठाती नजर आई थी. महिला अपने बच्चे को पीठ पर बांधकर चंद पैसों को लिए बारात की लाइट उठा रही है. इससे पता चलता है कि घर की जिम्मेदारी और पेट भरने के लिए उसे किस तरह मजबूर होना पड़ रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.