ट्रेंडिंग
यूजर्स वीडियो देख बहादुर मां की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब बात बच्चे पर आती है तो उसकी मां यमराज तक से लड़ जाती है फिर यह तो एक मामूली सांप था.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ बेहद मजेदार तो कितने इतने प्यारे होते हैं कि उन्हें देख किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाए. अब इन दिनों ऐसा ही एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो इतना शानदार है कि इसे देख आप भी भावुक हो जाएंगे. वीडियो में एक चुहिया को अपने बच्चे को बचाने के चक्कर में खूंखार सांप से लड़ता हुआ देखा जा रहा है.
वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि एक काला नाग चुहिया के बच्चे को मुंह में दबा कर भाग रहा होता है लेकिन उसकी मां किसी भी किमत पर अपने बच्चे को मौत के मुंह में जाने देने के लिए तैयार नहीं होती. बच्चे को बचाने के लिए चुहिया अंतिम सांस तक सांप का पीछा करती है.
यहां देखें वीडियो-
Fight for survival and life is basic instinct every species in #nature #SurvivalOfFittest @ipskabra
Via:@IfsSamrat pic.twitter.com/QcUsgP7eLX— Surender Mehra IFS (@surenmehra) January 22, 2022
यह भी पढ़ें- Bike से फिसला सीधा बस के टायर के नीचे आकर गिरा फिर भी बच गई जान, देखें कैसे हुआ चमत्कार
आप देख सकते हैं कि कैसे चुहिया अपने बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक सांप से लड़ जाती है. वह बिना अपनी जान की परवाह किए तब तक सांप का पीछा करती है जब तक वह उसके बच्चे को छोड़ न दे. आखिर में सांप भी उस मां के आगे हार मान लेता है और खुद की जान बचाने के लिए चुपचाप वहां से भाग निकलता है. हालांकि, सांप के वहां से जाने के बाद भी चुहिया काफी देर तक जंगल में इधर-उधर देखती रहती है ताकि फिर कभी उसके बच्चे को कोई नुकसान न पहुंचा सके.
वायरल वीडियो @DoctorAjayita नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है जिसे देख हर कोई हैरान है. यूजर्स वीडियो देख बहादुर मां की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब बात बच्चे पर आती है तो उसकी मां यमराज तक से लड़ जाती है फिर यह तो एक मामूली सांप था.
यह भी पढ़ें- PUBG स्टाइल में बंदूक तानकर छीन ली गाड़ी लेकिन नहीं आती थी ड्राइविंग, देखें चोरी का मजेदार वीडियो
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.