Advertisement

Monkey Viral Video: इंसानों की तरह बर्तन साफ करता है ये बंदर, यूजर्स बोले- शादीशुदा होगा बेचारा..!

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदर का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Monkey Viral Video: इंसानों की तरह बर्तन साफ करता है ये बंदर, यूजर्स बोले- शादीशुदा होगा बेचारा..!

इंसानों की तरह बर्तन साफ करता दिखा बंदर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ न कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिस पर पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, बहुत से ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जो भले ही थोड़े अजीबोगरीब हो लेकिन यूजर्स को हंसाने और गुदगुदाने का काम बखूबी करते हैं. सोशल मीडिया पर एक बंदर का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें बंदर को इंसानों की तरह काम करते हुए देखा जा सकता है. 

बंदर वैसे तो बहुत ही शरारती जानवर होते हैं लेकिन इन बंदरों को समझदार भी माना जाता है. फिलहाल जो वीडियो सोशल मीडिया से सामने आया है उसमें इस बंदर को देखकर आप भी ठहाके लगाने लगेंगे. वीडियो में एक बंदर बर्तन साफ करते हुए नजर आ रहा है. ये बंदर इन बर्तनों को ऐसे ही मजे साफ नहीं कर रहा है बल्कि इन्हें रगड़ रगड़कर साफ करने में लगा हुआ है. बंदर के पास बहुत सारे झूठे और गंदे बर्तन पड़े हुए हैं और यह बंदर एक कटोरी को अपने हाथों से रगड़कर साफ कर रहा है.

ये भी पढ़ें - हाथ के मांस को काट कर महिला ने बनवाया प्राइवेट पार्ट, जेंडर चेंज कराने के बाद की लड़की से शादी

ये भी पढ़ें - Christmas Island Red Crab: सड़क पर उतर आई लाखों लाल केकड़ों की फौज, नजारा देख हर कोई रह गया दंग

वायरल वीडियो को ट्विटर पर SuVidha नाम के यूजर ने शेयर किया है. यूजर्स के इस पर बहुत सारे मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे बर्तन धोने में एक्सपर्ट बताया. यूजर्स इसे देखकर ठहाके लगा रहे हैं कई यूजर्स इसके काम की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स तो काम करते हुए बंदर को देख इतने खुश हो गए कि इसे अपने घर रखने की इच्छा जताने लगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement