Advertisement

Monkey vs Dog fight: सोते हुए कुत्ते से बंदर ने लिया पंगा, फिर जो हुआ देख हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

बंदर और कुत्ते के बीच हुआ ये महायुद्ध देख थम जाएंगी आपकी सांसे, वीडियो में देखें आराम फरमा रहे कुत्ते को जब बंदर ने छेड़ा तो आगे क्या हुआ उसका हाल.

Monkey vs Dog fight: सोते हुए कुत्ते से बंदर ने लिया पंगा, फिर जो हुआ देख हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने इंटरनेट पर बंदरों के मजेदार वीडियो खूब देखें होंगे. उल्टी सीधी हरकतें और शैतानियों की वजह से लोगों को बंदरों के वीडियो खूब पसंद आते हैं. सोशल मीडिया पर बंदर का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बंदर की हरकतों को देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे. इस वायरल वीडियो में बंदर किसी इंसान को नहीं बल्कि एक कुत्ते को परेशान करते हुए दिख रहा है. बंदर और कुत्ते के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

क्या है वीडियो में

कुत्ता एक कोने में लेटा हुआ आराम फरमा रहा होता है तभी एक बंदर आकर उसे परेशान करने लगता है. बेचारा डॉगी इससे परेशान होकर भौंकने लगता है. बंदर पहले आकर उसे मारता है और फिर उसके पैर खींचता है. इस बीच कुत्ते की पुकार सुनकर एक दूसरा कुत्ता उसकी मदद के लिए आगे आता है. लेकिन बंदर मदद करने आए डॉगी से भी लड़ने लगता है. बंदर दूसरे कुत्ते को वहां से भगा देता है. कुत्ते को भगाने के बाद वह फिर से आराम फरमा रहे कुत्ते की कमर पर मारने लगता है. 

 

यह भी पढ़ें: 27 साल पुरानी चिमनी हुई जमींदोज, नोएडा ट्विन टावर गिराने वाली कंपनी ने 5 सेकेंड में किया धराशायी

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर animals_powers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो 'बंदर वर्सेस कुत्ता' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. वीडियो को 2 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 8 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. वायरल वीडियो पर यूजर्स के बहुत सारे रिएक्शन आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: पुलिसवाले ने बेरहमी से दिया धक्का, जमीन पर पड़ी चीखती-बिलखती महिला का वीडियो वायरल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement