Advertisement

Viral Video: जमकर पढ़ाई करते हैं ये बंदर, यूनिफॉर्म पहन जाते हैं स्कूल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन छोटे-छोटे बंदर यूनिफॉर्म पहन कर स्कूल जा रहे हैं.

Viral Video: जमकर पढ़ाई करते हैं ये बंदर, यूनिफॉर्म पहन जाते हैं स्कूल

Monkey Viral Video : बंदर का वायरल वीडियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिनों कई वीडियो वायरल हो जाते हैं और यदि यह वीडियो खास तौर पर बंदरों के ऊपर फीचर किया हो तो लोग इसे देखना काफी पसंद करते हैं.  ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें छोटे-छोटे बंदर साथ में मिलकर जमकर पढ़ाई कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि बंदरों ने यूनिफॉर्म में भी पहना है.

वायरल हो रहे वीडियो में बंदरों की क्यूट हरकतें कैमरे में कैद हो गई हैं. बेजुबान जानवरों की इन हरकतों को देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में नजर आ रहा है इन बंदरों  मंदिरों के बीच एक महिला है, जो स्लेट पर उन्हें उनका नाम लिख कर दिखा रही हैं.

वीडियो में यह बंदर है स्कूटर पर बैठकर सवारी करते भी नजर आ रहे हैं. इनके पास उनका स्कूल जाने वाला बैग भी है. वीडियो आगे बढ़ता है तो नजर आता है कि ये बंदर आराम फरमाते हुए भी नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - ऋषि सुनक ने विजय मामा को दिया लंदन आने का न्योता, वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - मेहमानों के पेशाब करने से परेशान हो गए लोग, शादियों पर ही लगा दिया बैन!

फेसबुक पर मंकी डोडो के नाम के पेज ने इस वीडियो को शेयर किया हुआ है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को मिलियंस में भी मिल चुके हैं. कमेंट करने वाले यूजर्स वीडियो में बंदरों की हरकतों को देखकर हैरान है और उनकी क्यूट एक्टिविटी के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement