Advertisement

Funny Video: शीशे में अपनी शक्ल देख बौखलाया बंदर, उसे कोई और समझ लेने लगा पंगे

बंदर के इस मजेदार वीडियो को अब तक 4 लाख 74 हजार बार देखा जा चुका है. वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

Funny Video: शीशे में अपनी शक्ल देख बौखलाया बंदर, उसे कोई और समझ लेने लगा पंगे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बंदर बड़े ही शरारती और शैतान होते हैं. जब वे अपनी शरारत पर उतर आएं तो किसी की भी नाक में दम कर देते हैं. सोशल मीडिया पर इनकी शरारती हरकतों के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार तो ये बंदर लोगों का सामान लेकर भाग जाते हैं. आपने भी ऐसे बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर देखें होंगे. हालांकि इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो इन सब से बिल्कुल हटकर है. वीडियो में बंदर की हरकत को देख कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

दरअसल, इस वीडियो में एक बंदर झोपड़ी में खड़ी बाइक के ऊपर बैठा हुआ है. बंदर आराम से बाइक पर बैठा होता है तभी उसकी नजर बाइक के साइड मिरर पर पड़ती है. शीशे में बंदर को अपना चेहरा दिख जाता है. बंदर फिर जो हरकतें करता है वो देखने लायक हैं. बंदर शीशे को अपने दांतों से काटने की कोशिश करता है. बंदर की हरकतों से लगता है कि इसने शीशे में अपनी शक्ल देख कर उसे कोई दूसरा बंदर समझ लिया जिससे वो लड़ने भिड़ने की कोशिश करने लगता है.

ये भी पढ़ें - OMG! जापान में बच्चे पैदा करने की जगह कुत्ता-बिल्ली पाल रहे हैं लोग, बेहद अजीब है वजह

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ram_maurya55555 नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 4 लाख 74 हजार बार देखा जा चुका है. वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. यूजर्स के इस पर मजेदार कमेंट आ रहे हैं. साथ ही वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें - Viral News: शख्स ने कार की छत पर खोल दी दुकान, खरीदार भी करते हैं सलाम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement