Advertisement

Viral Video: पोल डांस कर रहा था बंदर, वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर खंभे को पकड़ कर डांस करता नजर आ रहा है. इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं.

Viral Video: पोल डांस कर रहा था बंदर, वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स

Monkey Viral Video : बंदर का वायरल वीडियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बंदरों का वीडियो सोशल मीडिया पर खास तौर पर पसंद किया जाता है. वीडियो में इस चंचल जानवरों की क्यूट सी हरकतें कैद हो जाती है. हाल के दिनों में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर को पोल डांस करते हुए अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दे रहा है. क्लिप में बंदर को एक पत्थर की चट्टान पर लगे खंभे के चारों ओर झूलते और नाचते हुए देखा जा सकता है.

इस वीडियो में खुशमिजाज बंदर अपनी शानदार स्टेप्स के साथ पोल डांस करता हुआ मूव कर रहा है. वीडियो में बंदर की एक्टिविटी को देखकर हर कोई हैरान हैरान है. लोगों ने यह सोचना भी शुरू कर दिया है कि क्या बंदर को वास्तव में पोल ​​डांसिंग की ट्रेनिंग ली है, जो इतने लचीलेपन के साथ पोल डांस करते है.

ये भी पढ़ें - ऋषि सुनक ने विजय मामा को दिया लंदन आने का न्योता, वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - मेहमानों के पेशाब करने से परेशान हो गए लोग, शादियों पर ही लगा दिया बैन!

वीडियो में बंदर का शानदार डांस देख यूजर्स ने हंसी वाली इमोजी शेयर की है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'monkey_precious1' पेज की तरफ से शेयर किया गया है. इस पोस्ट को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, "डांसिंग शो." खबर लिखे जाने तक इसे 1.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 58 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement