Advertisement

जब कोबरा से कुछ यूं पंगा लेने लगा बंदर, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में बंदर कोबरा को परेशान करता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं.

जब कोबरा से कुछ यूं पंगा लेने लगा बंदर, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

Social Media Trending Video Today 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बंदरों के उत्पात मचाने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब दिखाई देते हैं. कभी किसी मंदिर के बाहर पुजारी का सामान लेकर भागते तो कभी किसी का चश्मा लेकर भागते बन्दर का वीडियो वायरल हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है. जो किसी इंसान को नहीं बल्कि किंग कोबरा को परेशान करता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बन्दर और एक कोबरा दिखाई दे रहा है. जिस कोबरा सांप को देखकर लोग खड़े नहीं होते बन्दर उसे पंगा लेते दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो किसी जंगली स्थान का लग रहा है. ऐसे में एक कोबरा वहां पर दिखाई दे रहा है. जिसे बंदर परेशान करने में लगा हुआ है.

इसे भी पढ़ें- बाइक से स्टंटबाजी करने वाले को UP Police का सबक, 'हमें तुम्हारी बहुत चिंता है इसलिए गाड़ी सीज होगी'

बन्दर ने कोबरा से लिया पंगा 

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर कोबरा की पूंछ खींच देता है. वह कोबरा की पूंछ पकड़ कर खींच देता है और वहां से दूर हट जाता है. इसके बाद कोबरा बंदर को काटने के लिए अपना फन उठता है. इतने में बंदर पीछे भाग जाता है. कुछ ही देर में बंदर फिर से ऐसी हरकत करने लगता है. वहीं, वीडियो में यह भी दिख रहा है कि बंदर के गले में रस्सी बांधी हुई है.

इसे भी पढ़ें- शादी से पहले मंडप छोड़कर भाग रहा था था दूल्हा, दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक दौड़ाया और...

वायरल हुआ वीडियो 

 इस वीडियो को shnoyakam नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक लगभग 6.6 मिलियन यानी 66 लाख बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को  लाखों लोगों ने पसंद भी किया है. वहीं, वायरल वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन देते भी नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई ये तो सीधा होनी लाइफ को खतरे में डाल रहा है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मुझे लगता है कि बंदर को नहीं पता कि सांप जहरीले होते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement