ट्रेंडिंग
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारे कमेंट देखने को मिल रहे हैं. किसी को अपने याद आ रहे हैं तो कोई प्यार देख इमोशनल हो रहा है.
डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर एक बेबी मॉन्की का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बिछड़ा हुआ जंगली बंदर अपने परिवार से मिलता हुआ नजर आ रहा है. उसकी खुशी और सभी के मिलने का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है. आप देखेंगे कि बंदर को एक छोटे से पिंजरे में बाहर लेकर आया जाता है. इसके बाद उसकी देखरेख करने वाला शख्स पिंजरे का ढक्कन खोलता है और साइड में खड़ा हो जाता है.
ढक्कन खुलते ही बंदर ऊपर की तरफ देखता है तुरंत अपने परिवार की तरफ दौड़ लगा देता है. दौड़कर, एक दरवाजे को चढ़कर वह अपने परिवार से मिलता है. वहां उसका इंतजार कर रही मां झट से उसे गले लगा लेती है. एक के बाद एक सभी आकर गले लग जाते हैं और उसे प्यार करते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि यह बंदर काफी समय से अपने परिवार से बिछड़ा हुआ था.
यह भी पढ़ें: यहां विदेशों से Pizza मंगवाते हैं लोग, ऑर्डर के बाद फ्लाइट से होती है डिलीवरी
'अपने तो अपने होते हैं...', बिछड़ा बच्चा मिला तो यूं गले लग पड़ा बंदरों का पूरा कुनबा, देखिए वायरल हो रहा वीडियो
— DNA Hindi (@DnaHindi) June 13, 2022
(Source- Viral Video)#Monkey #Viral #ViralVideo
यहां देखें और वीडियोज़- https://t.co/GIo4PHWoyF pic.twitter.com/X3uLA3vzKy
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारे कमेंट देखने को मिल रहे हैं. किसी को अपने याद आ रहे हैं तो कोई मां और परिवार के प्यार को लेकर इमोशनल हो रहा है. लाखों लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है.
यह भी पढ़ें: पक्षी को बचाने गाड़ी से उतरे दो लोगों को टैक्सी ने मारी टक्कर, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.