Advertisement

शराब पीते बंदर का वीडियो देख चकराया लोगों का सिर, बोले- आदिपुरुष देखकर आया है

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं. बंदर का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.

शराब पीते बंदर का वीडियो देख चकराया लोगों का सिर, बोले- आदिपुरुष देखकर आया है

Monkey Viral Video social media 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंसानों की नकल उतारने में माहिर बंदरों के कई वीडियो आपने देखे होंगे. आपने कभी बंदरों को बर्तन धुलते तो कभी इंसानों के बगल में बैठकर कपड़ा धुलते हुए देखा होगा. सोशल मीडिया पर इन दिनों बंदर का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोगों का सिर ही घूम गया है. वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बंदर इंसानों की तरह क्लास में शराब लेकर पी रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट करने लगे. कुछ लोगों ने हाल में ही फिल्म 'आदिपुरुष' का जिक्र करते हुए चुटकी ली. 

ये भी पढ़ें: Gulshan Kumar: 16 गोलियों से हुए थे छलनी, बेहद फिल्मी है इनकी कहानी

शराब पीते बंदर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर जंगल में बैठा हुआ है. इस बीच एक व्यक्ति उसे ग्लास पकड़ा देता है और वह उसे पकड़ भी लेता है. जिसके बाद उसके गिलास में शराब डाल दी जाती है, वह बिना इधर-उधर देखे गटागट शराब पीने में लग जाता है. शराब पीने के बाद वह गिलास अपने बगल में रख देता है. बंदर का यह मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़े: Naushad Ali Death Anniversary: घर छोड़ा- फुटपाथ पर सोए... शादी के लिए दर्जी क्यों बन गए थे मशहूर संगीतकार?

वीडियो देख 'आदिपुरुष' फिल्म का जिक्र करने लगे लोग

ट्विटर पर इस वीडियो को @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ लिखा गया है कि ये अभी आदिपुरुष देख कर आया है, सिर दर्द दूर कर रहा है. ट्विटर पर अब तक इस वीडियो को 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement