Advertisement

खाना खिलाने वाले के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ बंदर, दिल को छू लेगा वीडियो

Monkey attends funeral: एक आदमी के अंतिम संस्कार में बंदर की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर रहा है.

खाना खिलाने वाले के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ बंदर, दिल को छू लेगा वीडियो

Monkey Attends Funeral 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Monkey attends funeral: जानवरों और इंसानों के बीच के बंधन से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये वीडियो करुणा का ज्वलंत उदाहरण है. यह वीडियो साबित कर देगा कि प्यार और करुणा की कोई भाषा नहीं होती है. ट्विटर पर साझा किए गए एक आत्मा को झकझोर देने वाले इस वीडियो में एक बंदर एक आदमी को उसके अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्धांजलि देता हुआ नजर आ रहा है. इस एक्टिविटी को देखने के बाद सबकी आंखें नम है.

वीडियो में दिखाया गया है कि बंदर अंतिम संस्कार के समय मृतक के सिर के पास बैठा है. पूरे क्लिप में जानवर को आदमी के सिर को सहलाते हुए और उसे झुकते हुए भी देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें - पेड़ों के बीच छिपी सोती हुई लोमड़ी को ढूंढेंगे तो हैं आप जीनियस, नहीं तो फेल

देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - 1 बोतल 'दारू' की कीमत 65 करोड़, फिर भी खरीदने की लगी है लाइन!

यह वीडियो वायरल हो गया है और इसे हजारों बार देखा जा चुका है. वीडियो पर ढेरों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं. लोगों ने लिखा कि क्लिप कितनी कीमती है. कई लोगों ने कमेंट  किया कि व्यक्ति एक दयालु आत्मा रहा होगा और इसलिए उनके निधन के बाद बंदर का दिल टूट गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement