Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: 3 साल की बच्ची पर मां का 'सितम', कर दिया आइब्रो को वैक्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपनी तीन साल की बच्ची की आइब्रो को वैक्स करती नजर आ रही है.

Viral Video: 3 साल की बच्ची पर मां का 'सितम', कर दिया आइब्रो को वैक्स

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक मां और बेटी का एक वीडियो वायरल हो गया है. हालांकि, वीडियो बनाते हुए बच्ची के ऊपर मां की तरफ से सितम ढाया जा रहा है. 31 साल की लिआ गार्सिया ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी 3 साल की बेटी ब्लिस की भौंहों (आइब्रो) की वैक्सिंग करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर एक मां की छोटी बच्ची के प्रति इस एक्टिविटी की आलोचना की जा रही है लेकिन लिआ गार्सिया को इस बात की परवाह नहीं है.

वायरल हो रहे वीडियो को अगर आप करीब से देखें और सुनें, तो आप उस छोटी बच्ची की आवाज सुनाई देगी. वीडियो में बच्ची कहती है, "ओह, मॉम इससे मुझे तकलीफ हुई." इस पर मां जवाब देती हैं, "ठीक है, लड़की अब तुम्हारी दो भौहें हैं!"

ये भी पढ़ें - देर से पहुंचने पर Zomato वाले की उतारी गई आरती, खातिरदारी का वीडियो हुआ वायरल

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर गार्सियास की इस एक्टिविटी से हर कोई खुश नहीं है. कुछ उपयोगकर्ताओं ने तर्क दिया कि मां अपने बच्चे पर असुरक्षा की भावना को जगा रही है अन्य ने उसके फैसले का समर्थन किया.

ये भी पढ़ें - इस शख्स के पास है दुनिया की सबसे बड़ी नाक, जानिए कितनी है लंबाई

हंगामा खड़ा होने ने के बाद बच्ची की मां ने खुलासा किया है. महिला ने कहा कि अपने बच्चों की भौंहों को वैक्स करना हमेशा से उसका इरादा था और वह इसका कारण भी बताती हैं. गार्सिया ने कहा, "एक बच्चे के रूप में मेरी बहुत मोटी और गहरी भौहें थीं और मैं अपने पेरेंट्स के चोरी छिपे इसे मुंडवाती थी क्योंकि मेरे पिता नहीं चाहते थे कि बच्चों को इस तरह की चीजों के बारे में चिंता करनी चाहिए."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement