Advertisement

Viral Video: ट्रैक्टर पर चलता-फिरता दिखा ठेका, लोग बोले - भाई सही जुगाड़ हो गया

चलते-फिरते ठेके की वीडियो देख लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. अब इस वीडियो की असलियत क्या है यह तो पता नहीं लेकिन जो भी हो वीडियो मजेदार है.

Viral Video: ट्रैक्टर पर चलता-फिरता दिखा ठेका, लोग बोले - भाई सही जुगाड़ हो गया
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने चलते फिरते अस्पताल या रेस्त्रां के बारे में सुना ही होगा लेकिन आज हम आपको चलता-फिरता ठेका दिखाने वाले हैं. यकीनन यह खबर सुनते ही पीने वालों के मुंह में पानी आ गया होगा. खबर ही ऐसी है इसके बारे में सुनकर कोई भी खुश हो जाएगा. वायरल ठेके का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि एक ट्रैक्टर पर पूरा का पूरा ठेका लोड है और वह मजे से सड़क पर दौड़ रहा है.

वीडियो कहां का है इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन जहां का भी हो कॉन्सेप्ट बहुत ही मजेदार है. लोग इस पर खूब चुटकियां ले रहे हैं. गिलराज नाम के एक शख्स ने लिखा, रुलाओगे क्या भाई? मनीष ने लिखा, सुपर क्रांति. विनायक ने लिखा, चलो भाई आइडिया मिल गया बोतल का. विशाल ने लिखा, ये जरूर पूरे भारत में डिलिवरी करते होंगे. बंटी ने लिखा, मुझे माफ कर दो यार कल मैंने गलती से मोबाइल खरीद लिया. मुझे क्या मालूम था यहां ये सब देखना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: महिला को बचाने के लिए ड्राइवर ने मारा ब्रेक, बीच सड़क घूम गई गाड़ी

 

यह भी पढ़ें: Viral Photo: बॉस ने अचानक दिया काम, बाइक पर ही लैपटॉप खोलकर बैठ गया बंदा 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement