Advertisement

वहां बैरिकेडिंग को लेकर भी कमी थी-रिपोर्ट, हादसे के बाद दिल्ली जलबोर्ड ने जांच की, सुरक्षा प्रबंधन को लेकर बड़ी चूक हुई- रिपोर्ट, जांच में दिल्ली जलबोर्ड ने लापरवाही मानी, दिल्ली-जनकपुरी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, जांच रिपोर्ट में सुरक्षा नियमों की लापरवाही, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत हुई थी | बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही है बाबरी मस्जिद, लखनऊ में बाबरी मस्जिद को लेकर पोस्टर लगे, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लखनऊ में पोस्टर लगाए, 10 फरवरी को मुर्शिदाबाद जाने का एलान किया, लिखा- हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर गिराएंगे | ईरान ने अंडरवॉटर मिसाइल किया लॉन्च, ईरान का यूरेनियम संवर्धन जारी रहेगा, हमला हुआ तो हम भी निशाना बनाएंगे, ईरान ने समुद्र के नीचे मिसाइल टेस्ट किया, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने कहा, पानी की गहराइयों से शक्ति संदेश दिया, अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे, बैलिस्टिक मिसाइलें बातचीत से अलग, परमाणु मुद्दे तक बातचीत सीमित- अराचकी

Viral Video: F1 मिल्कमैन, रेसिंग कार से दूध बांटने आता है दूधिया, स्वैग को सलाम

वायरल वीडियो में F1 जैसी दिखने वाली तीन पहियों की एक कार नजर आ रही है. लोग इस वायरल मिल्क मैन को खूब पसंद कर रहे हैं.

Viral Video: F1 मिल्कमैन, रेसिंग कार से दूध बांटने आता है दूधिया, स्वैग को सलाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर चौंकाने वाले इनोवेशन की कोई कमी नहीं है. लोग अपनी सुविधा और शौक के लिए कबाड़ से भी कमाल की चीजें बना लेते हैं. कई बार यह नार्मल क्रिएटिविटी लोगों को बहुत पसंद आती है. वैसे भी भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है लोग अपनी कलाकारी करके अपनी सुविधा के लिए कुछ न कुछ काम की चीज बना लेते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूधवाले की बनाई इस कार को देखकर आप हैरान हो जाएंगे. दूधवाले ने दूध डिलिवर करने के लिए ऐसी गाड़ी बनाई कि देखकर आप भी कहेंगे दूधवाला F1 रेसिंग कार से दूध डिलीवर करता है.

वायरल वीडियो में F1 जैसी दिखने वाली तीन पहियों की एक कार नजर आ रही है. इस पर एक शख्स हेलमेट लगाकर बैठा हुआ है. दूधवाले की इस स्पेशल डिलीवरी कार के पिछले हिस्से में दूध के डिब्बे रखे हुए हैं. वीडियो को पास से निकल रही कार में से रिकॉर्ड किया गया है. देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कहीं पर दूध देने जा रहा है. यूजर्स इस F1 मिल्कमैन से खूब प्रभावित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ठेले पर आई गाय, गोलगप्पे वाले ने एक-एक कर हाथ से खिलाया और पूरी कर दी इच्छा

वायरल वीडियो को RoadsOfMumbai नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है 'जब आप F1 गाड़ी चलाना चाहते हों लेकिन घरवाले डेयरी बिजनेस में हेल्प करने को कहें'. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. और 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. एक यूजर ने लिखा जहां चाह...वहां राह. अन्य यूजर ने लिखा, इसमें कोई शक नहीं कि यह शख्स टैलेंटेड है.

 

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन क्लास के दौरान पॉर्न देखता था टीचर, मांगता था अश्लील फोटोज 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement