ट्रेंडिंग
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है, जिसमें दावा किया गया है कि इस साल माइकल जैक्सन समेत कई मशहूर हस्तियां एक खास टनल में जिंदा नजर आएंगी.
सोशल मीडिया अक्सर ऐसी चीजें वायरल कर देता है जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. कुछ ऐसा ही इन दिनों एक वीडियो को लेकर हो रहा है, जिसमें खुद को “भविष्य से आया यात्री” बताने वाला शख्स भविष्य की घटनाओं के बारे में चौंकाने वाले दावे कर रहा है. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है और इसमें माइकल जैक्सन के जिंदा मिलने से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक की भविष्यवाणी की गई है.
इस वायरल वीडियो में सबसे सनसनीखेज दावा ये किया गया है कि 27 अक्टूबर 2025 को माइकल जैक्सन न्यूयॉर्क के नीचे स्थित एक गुप्त भूमिगत सुरंग में जीवित पाए जाएंगे. येी नहीं, वीडियो में ये भी कहा गया है कि जैक्सन के क्लोन भी उसी टनल में मिलेंगे.
वीडियो के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को ब्रह्मांड में पांच ग्रह एक सीध में आ जाएंगे, जिससे असामान्य घटनाएं घटित होंगी. ये भी दावा किया गया है कि NASA को इस दिन रहस्यमय सिग्नल और अज्ञात वस्तुएं नजर आएंगी, जो आम इंसानों की समझ से परे होंगी.
इस कथित टाइम ट्रैवलर का दावा है कि 12 दिसंबर को अमेरिका में जलवायु अराजकता फैल जाएगी. चार कैटेगरी वाले पाँच भयानक तूफान अमेरिका के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करेंगे, जिनकी रफ्तार 235 मील प्रति घंटे से ज्यादा होगी.
वहीं एक और सनसनीखेज दावा है कि दिसंबर में आसमान में एक ब्लैक रिंग दिखाई देगा. दावा है कि जो भी विमान इसके पास से गुजरेगा, वो उस रिंग में समा जाएगा और गायब हो जाएगा.
ये वीडियो @timetraveler2671 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे किसी Hritik Rathi नामक शख्स का बताया गया है. दावा किया गया है कि वह साल 2671 से आया है.
यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार और व्यंग्यात्मक कमेंट्स किए हैं. किसी ने पूछा कि आप अब तक ज़िंदा कैसे हैं, तो किसी ने लॉटरी नंबर की भविष्यवाणी की मांग कर डाली.