Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Meerut News: पति ने किया दाढ़ी कटवाने से इनकार, तो क्लीन शेव देवर के साथ फुर्र हो गई भाभी 

Meerut News: मेरठ में देवर भाभी के प्यार का एक अजीब केस सामने आया है. यहां एक महिला के पति ने दाढ़ी कटाने से इनकार कर दिया, तो वह अपने ही देवर के साथ फरार हो गई. 

Latest News
Meerut News: पति ने किया दाढ़ी कटवाने से इनकार, तो क्लीन शेव देवर के साथ फुर्र हो गई भाभी 

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का मेरठ शहर एक बार फिर अजीब प्रेम कहानी की वजह से चर्चा में है. मुस्कान-साहिल की लव स्टोरी के बाद अब एक हैरान करने वाला केस सामने आया है. यहां एक महिला को अपने पति का दाढ़ी रखना पसंद नहीं था. उसने कई बार पति से दाढ़ी कटाने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया था. इस बात से पत्नी इतनी नाराज हो गई कि उसने पति को ही छोड़ दिया और अपने क्लीन शेव देवर के साथ घर से फरार हो गई. अब पति ने अपनी ही पत्नी और भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इतना ही नहीं उसने आरोप लगाया है कि पत्नी उस पर लगातार 5 लाख रुपये देने के लिए दबाव डाल रही थी. 

मेरठ में देवर भाभी लव स्टोरी ने मचाया हंगामा 

घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्ज्वल गार्डन कॉलोनी की है. यहां मौलाना शाकिर का करीब 7 महीने पहले ही अर्शी से निकाह हुआ था. अर्शी को शाकिर का लंबी दाढ़ी रखना पसंद नहीं था. दोनों के बीच जमकर बहस होती थी और दाढ़ी की वजह से झगड़े भी होने लगे थे. शाकिर का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से उसकी नजदीकी देवर साहिल के साथ बढ़ने लगी थी. शाकिर ने आरोप लगाया है कि दोनों ने देवर भाभी के रिश्ते को ताक पर रख दिया और घर से कुछ जेवर और कीमती सामान लेकर भाग गए हैं. उसने पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. 


यह भी पढ़ें: New ATM Rules: अब एटीएम से कैश निकालना महंगा! 1 मई से लागू होगा नया नियम, जानें RBI ने कितना बढ़ाया चार्ज 


शाकिर ने बताया कि अर्शी को उसने देवर से दूर रहने के लिए समझाया था, लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी. शाकिर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि अर्शी के घरवालों ने कहा है कि शादी के बाद से उनका अपनी बेटी से कोई संबंध नहीं है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच करने की बात कही है. 


यह भी पढ़ें: Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 


अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement