Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: ये खाना नहीं जहर है!, मथुरा के एक रेस्टोरेंट में टॉयलेट के पानी से धोए जा रहे बर्तन, Video आया सामने

Viral: मथुरा के एक रेस्टोरेंट में टॉयलेट के पानी ने बर्तन धोने का वीडियो सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आइए जानते है पूरा मामला

Latest News
Viral: ये खाना नहीं जहर है!, मथुरा के एक रेस्टोरेंट में टॉयलेट के पानी से धोए जा रहे बर्तन, Video आया सामने

mathura News

Add DNA as a Preferred Source

Viral: यूपी में मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यूपी के मथुरा जिले के एक रेस्टोरेंट में टॉयलेट के पानी से बर्तन साफ किए जा रहे थे. इस गंदे तरीके से बर्तन धोने का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होते ही पूरे इलाके में अक्रोश फैल गया. इस वीडियो को देखते ही लोग का गुस्सा होटल मालिक पर फूट पड़ा और जगह विरोध होने लगा इतना ही नहीं होटल को बंद कर मालिक को गिरफ्तार करने की भी मांग उठने लगी. 

मामले में दो लगा गिरफ्तार 
इस मामले पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल मालिक और उनके नाबालिग भांजे को गिरफ्तार कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शौचलय में बैठकर एक नाबालिग बर्तन धो रहा है. इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में काफी अक्रोश देखा जा रहा है.  बताया जा रहा है कि हर रोज यहां पर कई लोग खाना खाने आते हैं. इन लोगों को इसकी भनक भी नहीं होती है कि यहां पर बर्तन कहां धोएं जाते हैं.

जांच के आदेश जारी 

इस घटना का वीडियो में सोशल मीडिया पर X पर @Weuttarpradesh के नाम से शेयर किया गया है. यह मामला बरसाना क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित "वी. के. रेस्टोरेंट" का है. वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि युवक शौचालय से निकले पानी का इस्तेमाल प्लेटें साफ करने के लिए कर रहा है — यही प्लेटें बाद में ग्राहकों को खाना परोसने में उपयोग की जाती हैं. स्थानीय प्रशासन को वीडियो की जानकारी मिलने के बाद खाद्य विभाग और स्वास्थ्य अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए गए है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement