ट्रेंडिंग
बेंगलुरु के इस शख्स की वीडियो बहुत वायरल हो रही है. कुछ लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं तो कुछ ऐसे हैं जो इसे एक गंभीर मुद्दे से जोड़कर देख रहे हैं.
डीएनए हिंदी: वर्क फ्रॉम होम या वर्क फ्रॉम ऑफिस कौनसा ऑप्शन बेहतर है अभी इस पर बहस चल रही थी कि एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया. तस्वीर बेंगलुरु की है यहां एक शख्स फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स को नेक्स्ट लेवल तक ले गया. इसकी तस्वीर लिंक्डइन यूजर हरप्रीत सिंह ने शेयर की. जैसा कि आप देख सकते हैं यह बाइक के पीछे बैठकर लैपटॉप चलाता दिख रहा है. तस्वीर रात के 11 बजे की है और यह बेंगलुरु के सबसे बिजी रहने वाले फ्लाइओवर पर है.
इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ डेडलाइन के प्रेशर पर चिंता जता रहे हैं. अभिषेक विजयवर्गीय नाम के एक यूजर ने लिखा,सीनियर्स को अपने जूनियर पर लास्ट मिनट डेडलाइन का प्रेशर नहीं देना चाहिए. उन्होंने लिखा, अगर बतौर बॉस आप अपने जूनियर के दिल में डेडलाइन इतना खौफ पैदा कर रहे हैं कि वह अपनी सुरक्षा को भी दाव पर लगा रहा है तो आपको एक बार फिर सोचने की जरूरत है. विजयवर्गीय के कमेंट पर कई लोगों ने सहमति जताई. उन्होंने यकीनन एक अच्छी बात की लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो इस पर हल्के मोड में मजाक करते दिखे.
यह भी पढ़ें: Live के दौरान पाकिस्तानी महिला रिपोर्टर ने लड़के को जड़ दिया थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
एक शख्स ने लिखा, क्या पता यह यहां बैठे-बैठे अपनी सैटेलाइट लॉन्च कर रहा हो. एक ने लिखा, अरे भाई बेंगलुरु का हर बंदा सॉफ्टवेयर डेवलपर नहीं है. दीपक नाम के एक यूजर ने लिखा, वर्क लाइफ बैलेंस एक बहुत जरूरी चीज है. हमें इसका खास ध्यान रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Viral Video: स्कूटी से टकराई बाइक, लड़कियों ने इतना पीटा कि बस पूछिए मत
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.