Advertisement

Emotional Video: 45 साल बाद 'मां' से मिलने पहुंचा बेटा, आंखें नम कर देगा ये वीडियो

45 साल बाद जब वह अपनी नैनी से मिला तो देखकर भावुक हो गया. महिला भी पहले उसे पहचान नहीं पाई लेकिन जब पहचाना तो सीधे गले लग गई.

Emotional Video: 45 साल बाद 'मां' से मिलने पहुंचा बेटा, आंखें नम कर देगा ये वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक शख्स का अपनी नैनी से मिलने का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. एक शख्स 45 साल बाद अपनी नैनी से मिलने के लिए स्पेन से बोलीविया पहुंचा. इस शख्स ने अपनी पूरी यात्रा के साथ-साथ नैनी से मुलाकात के पलों को वीडियो में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. 45 साल पहले इन्हीं नैनी ने इस शख्स की देखभाल अपने बच्चे की तरह की. वह इसे बेहद प्यार करती थीं. यही प्यार इस शख्स को नैनी के पास बोलीविया तक खींच लाया. वीडियो में जब नैनी शख्स से मिलती हैं तो बहुत भावुक हो जाती हैं और उसे बड़े प्यार से गले लगा लेती हैं जैसे वह उनका ही बेटा हो. 45 साल बाद अपनी नैनी से मिलने के बाद यह व्यक्ति भी बहुत भावुक हो जाता है. इन दोनों के लिए इतने सालों बाद मिलना वास्तव में बहुत ही इमोशनल मोमेंट था. 

यह भी पढ़ें: Video: तेज तूफान के बीच रिपोर्टिंग करते वक्त उड़ा रिपोर्टर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

वीडियो को GoodNewsCorres1 के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 45 से भी ज्यादा सालों के बाद यह आदमी अपनी नैनी एना से मिलता है. वो महिला जिसने बचपन में उसकी देखभाल कि जैसे की वह उसका अपना बेटा हो. सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाले इस वीडियो को 1 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. एक यूजर ने लिखा, दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें पैसों से भी नहीं खरीदा जा सकता है यह वही लम्हा है.

 

यह भी पढ़ें: Video: मिड डे मील में चावल और नमक खाते दिखे बच्चे, प्रिंसिपल सस्पेंड 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement