Advertisement

Viral Video: मगरमच्छ के साथ शख्स कर रहा था डांस, यूजर्स को याद आया - पहला नशा, पहला खुमार!

सोशल मीडिआ पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मगरमच्छ से गले लगकर डांस करता नजर आ रहा है.

Viral Video: मगरमच्छ के साथ शख्स कर रहा था डांस, यूजर्स को याद आया - पहला नशा, पहला खुमार!

Viral video 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लोगों को जानवरों से बेहद लगाव होता है. आए दिनों आपने कई लोगों को कुत्तों-बिल्लियों के साथ नाचते हुए देखा होगा लेकिन आपने कभी किसी आदमी को मगरमच्छ के साथ नाचते नहीं देखा है? जी हां, एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक मगरमच्छ के साथ डांस कर रहा है. वीडियो इस साल की शुरुआत में अप्रैल में वायरल हुआ था, लेकिन इंटरनेट पर फिर से सामने आया है.

इस क्लिप को मूल रूप से टिकटॉक पर डेनिएला आर नाम के एक यूजर्स की तरफ से शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "यह पेशेवरों की तरफ से किया जाता है". कमेंट ने शख्स ने पुष्टि की कि यह फ्लोरिडा के होमस्टेड में एवरग्लेड्स चौकी पर हुआ था. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डांस करने वाला और मगरमच्छ को संभालने वाला व्यक्ति एक प्रोफेशनल है.

ये भी पढ़ें - OMG! एक गलती की वजह से करोड़पति बन गए अंकल, लोग बोले-भगवान ऐसी गलती हमसे भी हो जाए 

यहां देखें वीडियो

 

ये भी पढ़ें - Viral Video: कुत्ते का मांस पैक करवाती दिखी सोशल मीडिया स्टार, भड़क गए लोग

वीडियो को हाल ही में ट्विटर पर कैप्शन के साथ साझा किया गया था, जिसमें लिखा, "फ्लोरिडा मैन ने फिर से स्ट्राइक किया." यह 15.6 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 4 लाख 56 हजार लाइक्स के साथ फिर से वायरल हो गया है. फुटेज में दिखाया गया है कि आदमी एक पैर से पकड़कर मगरमच्छ के साथ वॉल्ट डांस कर रहा है जबकि उसका दूसरा हाथ उसकी गर्दन के पिछले हिस्से पर टिका हुआ है. इस वीडियो को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "एलेक्शा प्ले - पहला नशा, पहला खुमार."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement