Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: 30 सर्जरी करवाकर आदमी से बना औरत, अब कह रहा है - गलती हो गई दोबारा लड़का बना दो

ओली लंदन कोरियन पॉप-स्टार Park Ji-Min की तरह दिखना चाहता था. हालांकि सर्जरी के बाद वह पछता रहा है और अब फिर से पुरुष बनना चाहता है.

Viral News: 30 सर्जरी करवाकर आदमी से बना औरत, अब कह रहा है - गलती हो गई दोबारा लड़का बना दो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक शख्स के सिर पर महिला बनने का भूत इस कदर चढ़ा कि इसने इसके लिए एक के बाद एक 30 सर्जरी करवा ली. जेंडर चेंज कराकर महिला बनने वाले इस शख्स का नाम ओली लंदन है. ओली कोरियाई महिला की तरह दिखना चाहता था जिसके लिए उसने 30 कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई. इसमें ओली ने 8 साल में करीब 2 करोड़ से भी ज्यादा रुपये खर्च किए. 2018 तक ओली की 15 से ज्यादा सर्जरी हो गई थी. ओली की सभी 30 सर्जरी 2021 के आखिर में पूरी हुई थी. 

यह भी पढ़ें: Fight Video: शादी में बिन बुलाए पहुंचा पड़ोसी तो दुल्हन के बाप ने कर दिया हंगामा

 

'ओली लंदन का इंस्टाग्राम प्रोफाइल'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Oli London (@londonoli)

ब्रिटेन में जन्मे ओली लंदन खुद को अलग नस्ल का मानता है. ओली ब्रिटेन में टी.वी पर्सनलिटी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है. ओली ब्रिटिश होने के बाद भी खुद को कोरियन बनाना चाहता था. ओली न सिर्फ अपनी पहचान एक ट्रांसरेशियल रूप चाहता था बल्कि वह कोरियन पॉप-स्टार Park Ji-Min की तरह दिखना चाहता था. ओली बहुत सारी सर्जरी कराने के बाद महिला तो बन गया लेकिन वह अब अपनी इस गलती पर पछता रहा है. ओली ने इस बात की घोषणा कर दी है कि वह फिर से पुरुष बनने वाला है. ओली ने कहा कि मुझसे गलती हुई थी. 

यह भी पढ़ें: Viral: बस में लैपटॉप चलाना पड़ा भारी, कंडक्टर ने आकर मांग लिए पैसे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement