Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: 5 दिन तक कोयला खाकर जिंदा रहा यह शख्स, बीच पर फंस गया था अकेला

इस शख्स के बारे में जानकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. आखिर कोई कोयला और नींबू के सहारे पांच दिन कैसे जिंदा रह सकता है.

Viral: 5 दिन तक कोयला खाकर जिंदा रहा यह शख्स, बीच पर फंस गया था अकेला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आदमी के अंदर अगर जीने की चाह हो तो वह कितने भी मुश्किल हालात में जिंदा रह सकता है. आपने भी ऐसे किस्से-कहानियां सुने होंगे जहां आदमी बुरी से बुरी स्थिति में जिंदा रहा हो. ऐसी ही एक घटना ब्राजील के 51 साल के नेल्सन नेडी के साथ हुई जो 100 फिसदी सच्ची है. नेल्सन नेडी, रियो डी के ग्रुमारी बीच के पत्थर पर चढ़ रहे थे तभी अचानक से समुद्र की लहरों ने उन्हें पानी में बहा ले गईं और नेल्सन लगभग 3 किलोमीटर तैरकर एक अनजान द्वीप पर पहुंच गए. 

यह भी पढ़ें: Viral: लड़के ने इतने जोर से लगाया गले कि टूट गई लड़की की पसलियां, देना पड़ा जुर्माना

नेल्सन ने तैर कर वहां से वापस आने की बहुत कोशिश की लेकिन समुद्र की तेज लहरों के कारण वह सफल नहीं हो पाए और 5 दिन तक वहीं फंसे रहे. वहां उन्हें एक गुफा मिली और अगले दिन एक टेंट मिल गया जहां उन्हें एक कंबल और दो नींबू मिले. अपने आस-पास उन्होंने वहां बंदरो को कोयला खाते देखा था जिसके बाद नेल्सन ने कोयला और दो नींबू खाकर और समुद्र का खारा पानी पीकर 5 दिन बिताए.

आखिर कैसे जान बचाकर निकला शख्स?

'मरता क्या न करता' ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी नेल्सन ने भी कई बार अपनी जान बचाने के लिए तैरकर वापस जाने का जोखिम उठाया लेकिन समुद्र की तेज लहरों के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए. उन्होंने कंबल को हवा में लहराया ताकि किसी की नजर उन पर पड़े. उनकी कोई तरकीब काम नहीं आई लेकिन पांच दिन बाद नेल्सन को एक मोटरबोट में कुछ लोग अपनी तरफ आते दिखे जिसके बाद उन्होंने टीशर्ट को हवा में लहराया. नेल्सन को एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल ले जाया गया. उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. इस तरह नेल्सन नेडी वहां से अपनी जान बचाकर निकले.

यह भी पढ़ें: Viral: आधार कार्ड को पैन से लिंक करने का सबसे आसान तरीका वायरल

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement