ट्रेंडिंग
वीडियो में आप देखेंगे कि हाथी के नीचे फंसा शख्स बाहर निकलने के लिए खूब कोशिशें करता है लेकिन उसकी कोई कोशिश कामयाब होती नजर नहीं आती.
डीएनए हिंदी: मंदिर जाओ तो एक से बढ़कर एक सीन देखने को मिलते हैं. कुछ लोग तो भगवान को खुश करने के चक्कर में ऐसे ऐसे काम कर जाते हैं कि पूछिए मत. नंगे पैर चलने से लेकर हर कदम पर माथा टेकने तक लोग भक्ति के मामले में ढील नहीं छोड़ते. फिलहाल जो वीडियो (Temple viral video) हम आपको दिखाने वाले हैं उसे बंदा एक कदम आगे निकल गया. वह भगवान का आशीर्वाद लेने के चक्कर में ऐसा खोया कि मंदिर में स्थापित हाथी के नीचे फंस गया.
यह भी पढ़ें: सात फेरे से पहले धरने पर बैठ गया दूल्हा, मांग भरने के लिए रखी ये शर्त
वीडियो में आप देखेंगे कि हाथी के नीचे फंसा शख्स बाहर निकलने के लिए अपने हाथों से जोर लगाता है. वह अपने शरीर को हिलाता है कई कोशिशें करता है कि वह बाहर निकल आए लेकिन वह खुद अपनी मदद नहीं कर पा रहा था. उसे देखने के लिए मंदिर में भीड़ जुट गई लोग हैरान थे कि वह आखिर ऐसा कर क्या रहा था जो हाथी के नीचे जा फंसा. वह काफी देर तक हिलता-डुलता है कि किसी तरह बाहर निकल आए. फिर एक पुजारी आकर उसे कुछ समझाता दिख रहा है. 36 सेकेंड के इस वीडियो में वह बाहर आता तो नहीं दिखा लेकिन उम्मीद है कि थोड़ी मशक्कत के बाद वह बाहर निकल ही आया होगा.
यह भी पढ़ें: Video: दाल में लगा रहा था तड़का, अचानक हुआ ऐसा धमाका कि होश उड़ गए
हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलने की कोशिश कर रहा था शख्स, फंस गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #ViralVideo #SocialMedia
देखें और वीडियोज़- https://t.co/7kxEjlQrHE pic.twitter.com/sjsol6d1m3— DNA Hindi (@DnaHindi) December 6, 2022
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.